सिद्धार्थनगर - शतचंडी महायज्ञ के लिए निकली कलश शोभा यात्रा - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 13 अप्रैल 2026 | | लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी 10:36 AM तमिलनाडु: विरुधुनगर में सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट 9:59 AM नोएडा: कर्मचारियों का प्रदर्शन हुआ तेज, पुलिस वाहन समेत अन्य वाहनों में की तोड़फोड़ 9:38 AM दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल रैकेट का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार 9:22 AM वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 14 हुई 9:04 AM प्रधानमंत्री मोदी कुछ देर बाद दिल्ली में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे 8:39 AM लेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2055 हुई 7:51 AM बिहार: नई सरकार के गठन की कवायद तेज, BJP ने बंगाल चुनाव में गए अपने सभी विधायकों को वापस बुलाया 7:24 AM दिल्ली: पुलिस के साथ एनकाउंटर में भाऊ गैंग के दो घायल बदमाश गिरफ्तार 6:39 AM UP: हापुड़ में धौलाना-गुलावटी मार्ग पर बस-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत 6:12 AM राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में पुणे की कोर्ट में आज सुनवाई 5:44 AM US द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करने के ऐलान के बाद तेल की कीमतों में उछाल 5:16 AM हंगरी चुनाव: पीटर मैग्यार ने दर्ज की जीत, विक्टर ओर्बन का 16 साल का शासन खत्म 4:51 AM इस्लामाबाद में बेनतीजा वार्ता के बाद अमेरिका लौटे जेडी वेंस 3:20 AM CM योगी और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी आज मुजफ्फरनगर में करेंगे संयुक्त रैली 2:48 AM दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज होगी सुनवाई 2:21 AM PM मोदी आज दिल्ली में महिला नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मीटिंग 1:39 AM मुंबई: शिवाजी पार्क में आज शाम 4 बजे होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार 12:05 AM IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से दी मात 12:05 AM होर्मुज में तनाव बढ़ा - ईरान ने अमेरिकी युद्धविराम का हवाला देकर दी धमकी 12:05 AM बांग्लादेश की पूर्व स्पीकर शिरीन चौधरी को बड़ी राहत, 5 दिन बाद जेल से रिहाई [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Wednesday, March 11, 2020

सिद्धार्थनगर - शतचंडी महायज्ञ के लिए निकली कलश शोभा यात्रा





संतोष कौशल, सिद्धार्थनगर



बिस्कोहर । विकास खंड भनवापुर क्षेत्र के हरिबंधनपुर गांव स्थित  सम्मय माई स्थल से बुधवार को नौ दिवसीय श्रीशतचंडी महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 111 महिलाओं ने सिर पर कलश रख कलश यात्रा में सहभागिता की।

यज्ञ स्थल से दोपहर 2 बजे के करीब कलश यात्रा निकाली गई। जो कोहडौरा , मजाक डिहवा , दोपेडौवा चौराहा , सिकरा बुजुर्ग , संग्रामपुर , देवीपुर , हनुमानगढ़ी तिराहा व बिस्कोहर बस स्टाप होते हुए बूढ़ी राप्ती नदी के परसोहन घाट तक गई। कलश यात्रा में ‘धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो’ जैसे उद्घोष किए जा रहे थे। वहां नदी के तट पर यज्ञाध्यक्ष आचार्य दुर्गेश शास्त्री व त्रिपुरारी ने  विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच यजमानों से मां गंगा एवं कलश का पूजन कराया। बाद में महिलाओं ने कलश में जल भरकर उसे श्रद्धा के साथ सिर पर रखा। कलश यात्रा विभिन्न गांवों से होती हुई यज्ञ स्थल पहुंची। जहां पर आचार्यों की मौजूदगी में कलश का स्थापना कराया गया उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हो गया।
यज्ञाध्यक्ष आचार्य दुर्गेश शास्त्री ने बताया कि प्रतिदिन रात आठ बजे से ग्यारह बजे तक प्रवचन व रात ग्यारह बजे से भोर तक वृंदावन से आई रासलीला कमेटी के तरफ से रामलीला मंचन का कार्यक्रम होगा । 19 मार्च को पूर्णाहुति व विशाल भंडारे के साथ यज्ञ का समापन किया जायेगा ।

कलश यात्रा में सदानन्द शुक्ला , विनोद , गोपाल पाण्डेय , सुधीर त्रिपाठी , बदाऊ चौधरी , प्रेम नरायन पाण्डेय , विद्यासागर चौधरी , राम शंकर , राहुल पाण्डेय , मोना पाण्डेय , लाल बिहारी , शुभ करन चौधरी , सुबास पाठक , आनंद शुक्ला , राम अनुज चौधरी , जय प्रकाश पाण्डेय , नीरज सिंह , मंतोस पाठक , डा. मधु सूदन शुक्ला आदि मौजूद रहें ।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->