लखनऊ में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, पांच आरोपी हिरासत में - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Wednesday, April 8, 2026

लखनऊ में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, पांच आरोपी हिरासत में

 लखनऊ में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, पांच आरोपी हिरासत में

Nation Watch

सचिन श्रीवास्तव , लखनऊ ||

लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, किशोरी मंगलवार शाम काम से लौट रही थी। अचानक मौसम खराब होने और तेज आंधी-बारिश के कारण वह रास्ते में एक निर्माणाधीन मकान में रुक गई। आरोप है कि इसी दौरान 17 वर्षीय नाबालिग अपने चार साथियों के साथ वहां पहुंचा और किशोरी को बंधक बना लिया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने मारपीट के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

Nation Watch

परिजनों ने बताया कि देर रात तक लड़की के घर नहीं पहुंचने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान निर्माणाधीन मकान से आवाज सुनाई देने पर वे मौके पर पहुंचे। वहां किशोरी बदहवास हालत में मिली और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। परिवार के पहुंचते ही आरोपी भागने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए और सभी आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को तत्काल अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में पीड़िता ने मुख्य आरोपी को अपना परिचित बताया है। उसके बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि डायल-112 के माध्यम से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->