लखनऊ: अखिलेश यादव के खिलाफ लगे होर्डिंग्स पर सियासी घमासान, सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Wednesday, April 8, 2026

लखनऊ: अखिलेश यादव के खिलाफ लगे होर्डिंग्स पर सियासी घमासान, सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

 अखिलेश यादव के खिलाफ लगे होर्डिंग्स पर सियासी घमासान, सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

*सचिन श्रीवास्तव , लखनऊ,||

लखनऊ। राजधानी में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ लगाए गए होर्डिंग्स को लेकर मंगलवार को राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। नाराज सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए, कई जगह पोस्टर हटाए गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मामले में हजरतगंज थाने में लिखित शिकायत भी दी गई है।

10 जिलों में लगाए गए थे होर्डिंग्स

बताया गया कि ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ नाम की संस्था ने लखनऊ सहित जौनपुर और अमेठी समेत कई जिलों में ये होर्डिंग्स लगवाए। मंगलवार सुबह इनकी तस्वीरें सामने आने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई।

होर्डिंग्स में अखिलेश यादव की एडिट की गई तस्वीर को फिल्म धुरंधर 2 के काल्पनिक किरदार ‘रहमान डकैत’ की शैली में दिखाया गया था। साथ ही उनके शासनकाल के दौरान हुई कुछ घटनाओं का उल्लेख किया गया। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का जिक्र किया गया था।

सपा कार्यकर्ताओं का विरोध

समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने इसे राजनीतिक साजिश बताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के पोस्टर लगाकर उनके नेता की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे अभियान नहीं रुके तो वे भी जवाबी होर्डिंग्स लगाएंगे।

पुलिस में शिकायत

सपा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज कोतवाली में शिकायत देकर पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की सामग्री लगाना सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकता है।

संस्था की सफाई

‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल से प्रेरित नहीं है। उनके अनुसार, इसका उद्देश्य युवाओं के बीच जनसंवाद और जागरूकता बढ़ाना है। संगठन ने बताया कि 15 अप्रैल को प्रेस वार्ता कर अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

फिल्म से जुड़ा विवाद भी चर्चा में

इस पूरे विवाद के केंद्र में फिल्म धुरंधर 2 भी है, जिसके एक किरदार को लेकर पहले से राजनीतिक बहस जारी है। फिल्म के कुछ पात्रों को लेकर विभिन्न दलों और सामाजिक समूहों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं।

राजधानी में होर्डिंग्स को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब राजनीतिक बयानबाजी और विरोध-प्रदर्शन तक पहुंच गया है, जिससे प्रदेश की सियासत में नया मुद्दा जुड़ गया है।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->