सिद्धार्थनगर - विवादित नारे को लेकर भाजपाइयों में रोष, थाने में दी तहरीर - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Saturday, October 11, 2025

सिद्धार्थनगर - विवादित नारे को लेकर भाजपाइयों में रोष, थाने में दी तहरीर

 विवादित नारे को लेकर भाजपाइयों में रोष, थाने में दी तहरीर

Siddharthnagar News

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। विवादित नारा लगाए जाने के मामले को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने डुमरियागंज थाने में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Siddharthnagar News

भाजपा नेता रघुनंदन पाण्डेय ने अपनी तहरीर में बताया कि समाजवादी पार्टी के नेता नवल कुमार शाह ने बीते सप्ताह सिद्धार्थनगर के खैरतिया में आयोजित एक जनसभा के दौरान विवादित नारा लगाते हुए कहा — मिले मुलायम काशीराम…। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी मंच पर मौजूद डुमरियागंज की विधायक सैय्यदा खातून और सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने भी जय श्री…... शब्दों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है।

Siddharthnagar News

भाजपाइयों का कहना है कि ऐसे बयानों से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल व्याप्त है और धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री मधुसूदन अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र त्रिपाठी, राजन अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, बब्बू पाठक, अभिषेक युवराज, अन्नू, अमन गौड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->