सिद्धार्थनगर - चैनल का ताला तोड़,चोरों ने नगदी समेत करीब पांच लाख के जेवरात उड़ाए। - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Saturday, October 11, 2025

सिद्धार्थनगर - चैनल का ताला तोड़,चोरों ने नगदी समेत करीब पांच लाख के जेवरात उड़ाए।

सिद्धार्थनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हल्लौर गांव में शुक्रवार-शनिवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया।घर के चैनल का ताला तोड़ करीब बीस हजार नगदी समेत करीब साढ़े चार लाख कीमत के जेवरात को उड़ा ले गए।शनिवार को सुबह जागने पर परिजनों को चोरी के घटना की जानकारी हुई तो डुमरियागंज पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।


थाना क्षेत्र के हल्लौर गांव निवासी राष्ट्रीय सहारा पत्रकार साथी सैय्यद असगर जमील रिजवी ने डुमरियागंज पुलिस को दिए अपने तहरीर में बताया है तो 10-11 अक्टूबर की रात परिवार के सभी सदस्य खान पानी करके सोने चले गए। शनिवार को सुबह करीब छः बजे जगे तो देखा कि चैनल का ताला नीचे पड़ा है और चैनल खुला था, तत्काल कमरे में देखा तो कपाट का दरवाजा खुला है,लाकर टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था।कपाट में रखा दो नेकलेस,बाली,झाला,अंगूठी,छः पायल, चांदी का सिक्का व करीब बीस हजार नगदी समेत कुल करीब पांच लाख तक के जेवरात को उड़ा ले गए।जिसकी शिकायती पत्र देकर डुमरियागंज पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि चोरी के घटना का अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है, चोरी के घटना का सीघ्र खुलासा के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->