सिद्धार्थनगर - सांसद के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा बाइक रैली - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 13 अप्रैल 2026 | | लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी 10:36 AM तमिलनाडु: विरुधुनगर में सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट 9:59 AM नोएडा: कर्मचारियों का प्रदर्शन हुआ तेज, पुलिस वाहन समेत अन्य वाहनों में की तोड़फोड़ 9:38 AM दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल रैकेट का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार 9:22 AM वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 14 हुई 9:04 AM प्रधानमंत्री मोदी कुछ देर बाद दिल्ली में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे 8:39 AM लेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2055 हुई 7:51 AM बिहार: नई सरकार के गठन की कवायद तेज, BJP ने बंगाल चुनाव में गए अपने सभी विधायकों को वापस बुलाया 7:24 AM दिल्ली: पुलिस के साथ एनकाउंटर में भाऊ गैंग के दो घायल बदमाश गिरफ्तार 6:39 AM UP: हापुड़ में धौलाना-गुलावटी मार्ग पर बस-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत 6:12 AM राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में पुणे की कोर्ट में आज सुनवाई 5:44 AM US द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करने के ऐलान के बाद तेल की कीमतों में उछाल 5:16 AM हंगरी चुनाव: पीटर मैग्यार ने दर्ज की जीत, विक्टर ओर्बन का 16 साल का शासन खत्म 4:51 AM इस्लामाबाद में बेनतीजा वार्ता के बाद अमेरिका लौटे जेडी वेंस 3:20 AM CM योगी और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी आज मुजफ्फरनगर में करेंगे संयुक्त रैली 2:48 AM दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज होगी सुनवाई 2:21 AM PM मोदी आज दिल्ली में महिला नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मीटिंग 1:39 AM मुंबई: शिवाजी पार्क में आज शाम 4 बजे होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार 12:05 AM IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से दी मात 12:05 AM होर्मुज में तनाव बढ़ा - ईरान ने अमेरिकी युद्धविराम का हवाला देकर दी धमकी 12:05 AM बांग्लादेश की पूर्व स्पीकर शिरीन चौधरी को बड़ी राहत, 5 दिन बाद जेल से रिहाई [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Sunday, August 14, 2022

सिद्धार्थनगर - सांसद के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा बाइक रैली










संतोष कौशल


बिस्कोहर । सांसद जगदंबिका पाल की अगुवाई में शनिवार सुबह दस बजे करीब नगर पंचायत इटवा स्थित डाक बंगले से एक विशाल तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। यात्रा इटवा डाक बंगले से चल कर महादेव घुरुहू , बलुआ , मुडिला, पेडाडी , कठौतिया , कोहडौरा, दोपेडौवा चौराहा , सिकरा बुजुर्ग , संग्रामपुर व परशुराम तिराहा होते हुए नगर पंचायत बिस्कोहर के बस अड्डा पर आकर एक जनसभा के रूप में परिवर्तित हो गई। इस दौरान करीब चार हजार बाइक सवार भाजपाइयों ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता के जय - जयकारों से पूरा क्षेत्र देश भक्तिमय कर दिया।

इस दौरान बिस्कोहर बस अड्डे पर एक जनसभा का आयोजन भी किया गया था। दोहपर साढ़े बजे बाइक यात्रा रैली के साथ पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा का अभियान दर्शाता है। आज स्वतंत्रता दिवस का समारोह सरकारी दिवस न होकर जनता का त्योहार बन चुका है। उन्होंने इस अभियान को हर घर तक पहुंचाने के लिए सभी से इसमें लगने की अपील की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम जियावन मौर्या ने कहा कि यह बाइक रैली सिर्फ एक रैली नहीं बल्कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सच्चे मन से श्रद्धांजलि है। इनकी मेहनत और बलिदान के बल पर आज हम आजादी की हवा में सांसें ले रहे हैं।

इस अवसर पर सुधीर कुमार त्रिपाठी , गजेन्द्र प्रताप सिंह , संजय सिंह, मंतोष पाठक , रोहित गुप्ता , शिव पूजन सिंह , रसीद शाह , सचिन गुप्ता , राम तेज शुक्ल , शिवजी तिवारी , बब्बू मिश्रा , प्रभात जयसवाल , अनिल जयसवाल , कक्कू मिश्रा , निपेन्द्र सिंह , राघवेंद्र प्रताप सिंह , अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->