सिद्धार्थनगर - शांतिपूर्वक मना मोहर्रम, ताजिए कर्बला में दफन - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 13 अप्रैल 2026 | | लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी 10:36 AM तमिलनाडु: विरुधुनगर में सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट 9:59 AM नोएडा: कर्मचारियों का प्रदर्शन हुआ तेज, पुलिस वाहन समेत अन्य वाहनों में की तोड़फोड़ 9:38 AM दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल रैकेट का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार 9:22 AM वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 14 हुई 9:04 AM प्रधानमंत्री मोदी कुछ देर बाद दिल्ली में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे 8:39 AM लेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2055 हुई 7:51 AM बिहार: नई सरकार के गठन की कवायद तेज, BJP ने बंगाल चुनाव में गए अपने सभी विधायकों को वापस बुलाया 7:24 AM दिल्ली: पुलिस के साथ एनकाउंटर में भाऊ गैंग के दो घायल बदमाश गिरफ्तार 6:39 AM UP: हापुड़ में धौलाना-गुलावटी मार्ग पर बस-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत 6:12 AM राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में पुणे की कोर्ट में आज सुनवाई 5:44 AM US द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करने के ऐलान के बाद तेल की कीमतों में उछाल 5:16 AM हंगरी चुनाव: पीटर मैग्यार ने दर्ज की जीत, विक्टर ओर्बन का 16 साल का शासन खत्म 4:51 AM इस्लामाबाद में बेनतीजा वार्ता के बाद अमेरिका लौटे जेडी वेंस 3:20 AM CM योगी और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी आज मुजफ्फरनगर में करेंगे संयुक्त रैली 2:48 AM दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज होगी सुनवाई 2:21 AM PM मोदी आज दिल्ली में महिला नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मीटिंग 1:39 AM मुंबई: शिवाजी पार्क में आज शाम 4 बजे होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार 12:05 AM IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से दी मात 12:05 AM होर्मुज में तनाव बढ़ा - ईरान ने अमेरिकी युद्धविराम का हवाला देकर दी धमकी 12:05 AM बांग्लादेश की पूर्व स्पीकर शिरीन चौधरी को बड़ी राहत, 5 दिन बाद जेल से रिहाई [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Tuesday, August 9, 2022

सिद्धार्थनगर - शांतिपूर्वक मना मोहर्रम, ताजिए कर्बला में दफन

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही त्रिलोकपुर व बिस्कोहर पुलिस, हर गतिविधियों पर पुलिस की रही कड़ी निगरानी-:



संतोष कौशल / झीन सोनी


बिस्कोहर। हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साधियो की शहादत की याद में नगर पंचायत बिस्कोहर के पश्चिम टोला में मोहर्रम के नवी की रात में रखें गए ताजिए का जुलूस मंगलवार दसवीं के दिन दोपहर 3 बजे निकाला गया। जुलूस में अकीदत मंदो ने मातम भी किया। योम -ए- आशूर का जुलूस पुरानी परंपरा के अनुसार पश्चिम टोले से कसेरा व शाह मोहल्ला होते हुए चौक रोड , बाबू पोखरा , काली मंदिर और रंगरेज मोहल्ला होते हुए पश्चिम स्थित कर्बला पर पहुंचकर खत्म हुआ।


सोमवार रात से मंगलवार रात नौ बजे तक कर्बला पर एक विशाल मेला भी लगा हुआ था। जिसमें दूरदराज से दुकानें भी आई थी। मेले में अपार भीड़ भी देखी गई।

जुलूस में हर कोई हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद कर आंसू बहा रहा था। जुलूस के आगे ढोल ताशा के साथ अकीदत मंद मातम करते चल रहे थे।




बिस्कोहर के अलावा क्षेत्र के मझौवा, सिकौथा, नावडीह, रोहनीभारी, इमीलिया, लमुईया सहित अन्य गांवों में भी मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। मेला व जुलूस मार्ग में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा व चौकी प्रभारी बिस्कोहर सर्वेश कुमार यादव अपने हमराहन हेड कास्टेबल विनोद यादव , कांस्टेबल जय हिंद राजभर , अजय कुमार , आशीष मौर्या, महिला कांस्टेबल सुजाता के साथ  सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

जुलूस में पश्चिम टोले के 13 ताजिया को शामिल किया गया था। जिसमें 8 ताजिया को बिस्कोहर व 5 ताजिया को दलपतपुर कर्बला पर ले जाया गया। इस अवसर पर टोले के नगीना , फरीदा , अनीता , निशा , अनीशा , पप्पी , मंजू , पन्ना , अनवर , पप्पू , भोपल आदि शामिल रहे।


*मेले में नजरे हुसैन चिश्तिया फाउंडेशन के तरफ से ' कोई प्यासा न जाए ' पियाऊ का इंतजाम भी किया गया था। फाउंडेशन के सदस्य राजा अंसारी , अजहर शेख , शाहरुख शेख , इश्तियाक , रियाज , अरमान आदि के द्वारा मेले में आए हुए लोगों को ठंडई शरबत पिलाया जा रहा था।*

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->