प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट में 10 करोड़ डॉलर का मुकदमा खारिज - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 13 अप्रैल 2026 | | लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी 10:36 AM तमिलनाडु: विरुधुनगर में सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट 9:59 AM नोएडा: कर्मचारियों का प्रदर्शन हुआ तेज, पुलिस वाहन समेत अन्य वाहनों में की तोड़फोड़ 9:38 AM दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल रैकेट का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार 9:22 AM वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 14 हुई 9:04 AM प्रधानमंत्री मोदी कुछ देर बाद दिल्ली में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे 8:39 AM लेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2055 हुई 7:51 AM बिहार: नई सरकार के गठन की कवायद तेज, BJP ने बंगाल चुनाव में गए अपने सभी विधायकों को वापस बुलाया 7:24 AM दिल्ली: पुलिस के साथ एनकाउंटर में भाऊ गैंग के दो घायल बदमाश गिरफ्तार 6:39 AM UP: हापुड़ में धौलाना-गुलावटी मार्ग पर बस-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत 6:12 AM राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में पुणे की कोर्ट में आज सुनवाई 5:44 AM US द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करने के ऐलान के बाद तेल की कीमतों में उछाल 5:16 AM हंगरी चुनाव: पीटर मैग्यार ने दर्ज की जीत, विक्टर ओर्बन का 16 साल का शासन खत्म 4:51 AM इस्लामाबाद में बेनतीजा वार्ता के बाद अमेरिका लौटे जेडी वेंस 3:20 AM CM योगी और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी आज मुजफ्फरनगर में करेंगे संयुक्त रैली 2:48 AM दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज होगी सुनवाई 2:21 AM PM मोदी आज दिल्ली में महिला नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मीटिंग 1:39 AM मुंबई: शिवाजी पार्क में आज शाम 4 बजे होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार 12:05 AM IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से दी मात 12:05 AM होर्मुज में तनाव बढ़ा - ईरान ने अमेरिकी युद्धविराम का हवाला देकर दी धमकी 12:05 AM बांग्लादेश की पूर्व स्पीकर शिरीन चौधरी को बड़ी राहत, 5 दिन बाद जेल से रिहाई [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Wednesday, December 16, 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट में 10 करोड़ डॉलर का मुकदमा खारिज


अमेरिका की एक अदालत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दर्ज कराए गए 10 करोड़ डॉलर के एक मुकदमे को खारिज कर दिया है। यह मुकदमा एक अलगाववादी कश्मीर-खालिस्तान गुट और दो अन्य व्यक्तियों द्वारा दर्ज कराया गया था।

याचिकाकर्ता, सुनवाई की दो तारीखों पर उपस्थित नहीं हो सके जिसके बाद मामला खारिज कर दिया गया। टेक्सास के ह्यूस्टन में 19 सितंबर, 2019 को आयोजित हुए 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया था। याचिका में भारत की संसद के उस निर्णय को चुनौती दी गई थी जिसके तहत जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया गया था। 

याचिकाकर्ताओं ने मोदी, शाह और लेफ्टिनेंट जनरल कंवल जीत सिंह ढिल्लों से मुआवजे के तौर पर दस करोड़ डॉलर की मांग की थी। ढिल्लों, वर्तमान में 'डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के महानिदेशक हैं और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) के अधीन 'इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के उप प्रमुख हैं।

अमेरिका के दक्षिणी टेक्सास डिस्ट्रिक्ट की अदालत के न्यायाधीश फ्रांसेस एच स्टेसी ने 6 अक्टूबर को दिए अपने आदेश में कहा था कि 'कश्मीर खालिस्तान रेफरेंडम फ्रंट' ने इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया और सुनवाई के लिए दो बार तय की गई तारीख पर भी मौजूद नहीं हुए। इसके साथ ही न्यायाधीश ने मामला खारिज कर दिया। 

टेक्सास डिस्ट्रिक्ट अदालत में न्यायाधीश एंड्र्यू हनेन ने 22 अक्टूबर को मामले को समाप्त कर दिया। 'कश्मीर खालिस्तान रेफरेंडम फ्रंट' के अलावा अन्य दो याचिकाकर्ताओं की पहचान नहीं हो सकी है।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->