गलत रास्ते से पैसा कमाने वाले व्यक्ति को कभी नहीं मिल पाती शांति - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Wednesday, December 16, 2020

गलत रास्ते से पैसा कमाने वाले व्यक्ति को कभी नहीं मिल पाती शांति



आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में करियर, तरक्की, वैवाहिक जीवन, धन, शिक्षा और व्यापार समेत जीवन की कई समस्याओं के बारे में बताया है। चाणक्य की नीतियों को जीवन में अपना पाना मुश्किल होता है, लेकिन कहते हैं कि जिस व्यक्ति ने नीतियों को अपना लिया उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। चाणक्य ने नीति शास्त्र में बताया है कि जो व्यक्ति पैसा कमाने के लिए गलत रास्ते का इस्तेमाल करता है, उसे जीवन में कभी शांति नहीं मिल पाती है।

नीति शास्त्र के एक श्लोक के अनुसार- 'जिस व्यक्ति ने अन्याय से धन जमा किया है और अहंकार से सिर सदा उठाकर रखा है। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखी चाहिए। ऐसे लोग खुद पर भी बोझ होते हैं, उन्हें कभी शांति नहीं मिलती है।' चाणक्य का कहना है कि मनुष्य को गलत रास्ते से पैसा कमाने वालों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि कई बार आपके करीबी ही इस स्वभाव के होते हैं, जिनके बारे में जानने के बाद भी आप उनसे दूरी बनाकर नहीं रख सकते हैं। फिर भी ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।


चाणक्य कहते हैं कि पैसों के लालच में डूबे व्यक्ति में अंहकार आ जाता है। ऐसे व्यक्ति अपने से छोटे लोगों से बात करना पसंद नहीं करते हैं। नीति शास्त्र के अनुसार, अंहकार और लालची व्यक्ति को समाज में अपमानित भी होना पड़ता है। ऐसे में इस तरह के लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। चाणक्य का मानना है कि लालची व्यक्ति समय आने पर किसी को भी धोखा दे सकता है। इस तरह के लोग सही और गलत से बहुत दूर होते हैं।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->