सिद्धार्थनगर -डीएम दीपक मीणा ने क्षेत्र के व्यापारियों के साथ इटवा थाना में बैठक की - NATION WATCH - बदलते भारत की आवाज़ (MAGZINE)

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Monday, April 27, 2020

सिद्धार्थनगर -डीएम दीपक मीणा ने क्षेत्र के व्यापारियों के साथ इटवा थाना में बैठक की


सिद्धार्थनगर /इटवा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर डीएम दीपक मीणा ने क्षेत्र के व्यापारियों के साथ इटवा थाना में शनिवार देर शाम बैठक की। डीएम दीपक मीणा ने सभी व्यापारियों को लॉकडाउन का पूर्ववत पालन करने और पूर्ववत दुकान खोलने की सलाह दी। बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी प्रशासन को देने की अपील की, ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। सभी लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा। कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के जिन कारोबारियों को अनुमति दी गई है सिर्फ वही समय सारिणी के अनुसार दुकान खोलेंगे। एसपी विजय ढुल ने बताया कि लॉकडाउन में बाहर घूमने की इजाजत नहीं दी गई है। ऐसे में सभी लोग अति आवश्यक कार्यों के अलावा घर से न निकलें अन्यथा पुलिस सख्त कार्रवाई करने को मजबूर होगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल इटवा के अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, महामंत्री अनिल जायसवाल, रिजवान अहमद सिद्दीकी, अब्दुल मजीद, ओम छापड़िया मौजूद रहे ।
https://twitter.com/dmsid1/status/1254061984766517248?s=19

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->