सिद्धार्थनगर - परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने देखा चंद्रयान-3 के लैंडिंग का लाइव प्रसारण - NATION WATCH (MAGZINE) (UPHIN-48906)

Latest

Breaking News

[Nation Watch - Magzine - Title Code - UPHIND-48906]

Nation Watch


Wednesday, August 23, 2023

सिद्धार्थनगर - परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने देखा चंद्रयान-3 के लैंडिंग का लाइव प्रसारण





डुमरियागंज

कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भारत भारी में चन्द्रयान-3 के लैंडिंग का लाइव प्रसारण विद्यालय के बच्चों ने बुधवार की शाम को देखा। इस मौके पर अभिभावक एवं शिक्षक भी मौजूद रहे। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद नदीम ने बताया कि विद्यालय के सभी बच्चों को चन्द्रयान-3 के लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाने का आदेश मिला है जिससे बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न हो एवं बचाव में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न हो सके।

 इस दौरान बच्चों में दिखा गजब का उत्साह



 चन्द्रयान-3 के लाइव प्रसारण को विद्यालय के बच्चों अंश,आयुष, रूपेश, जमुना, साधना, शीतल, शान्तनु, मुकेश आदि बच्चों ने देखा। इस दौरान विद्यालय के कुछ बच्चे इतने उत्साहित थे कि अपने हाथों में तिरंगा लहरा रहे थे। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय डुमरियागंज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरियागंज, कंपोजिट विद्यालय बेवा, कंपोजिट विद्यालय वासा दरगाह, प्राथमिक विद्यालय लोहरौली, प्राथमिक विद्यालय अरनी, प्राथमिक विद्यालय तिलगड़िया ,आदि में भी लाइव प्रसारण बच्चों को दिखाया गया।



No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

NATION WATCH -->