सिद्धार्थनगर - आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित - NATION WATCH (MAGZINE) (UPHIN-48906)

Latest

Breaking News

[Nation Watch - Magzine - Title Code - UPHIND-48906]

Nation Watch


Sunday, August 20, 2023

सिद्धार्थनगर - आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित






देश की आजादी में महत्वपूर्ण रहा है डुमरियागंज के सेनानियों का योगदान- सचिदानंद पांडे



डुमरियागंज। भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर सेनानियों के घर चलो अभियान के तहत उनके परिजनों को शॉल व संदेश पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में सेनानियों के परिजनों से उनके योगदान के बारे में भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जानकारी प्राप्त की गई। रविवार को सम्मान समारोह से पूर्व कांग्रेस पार्टी कार्यालय डुमरियागंज पर एक पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए राजीव गांधी के योगदान को याद किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सचिदानंद पांडे ने कहा कि राजीव गांधी एक ऐसे नेता थे जो 40 साल की उम्र में देश के प्रधानमंत्री बने उनके योगदान व राजनीतिक जीवन को कभी बुलाया नहीं जा सकता है। इसके बाद सचिदानंद पांडे के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर चलो अभियान के तहत डुमरियागंज नगर पंचायत के हबीबुल्लाह नगर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हबीबुल्लाह के परिजन तुफैल अहमद व नियाज अहमद को शॉल व संदेश पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद क्षेत्र के पिकौरा गांव में पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जोखू राम दुबे के घर पर उनके परपौत्र शैलेंद्र दुबे को सम्मानित किया गया। इसके अलावा ग्राम अहिराडीहा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्याम चरण के पुत्र रामशंकर व रामफेर को शॉल व संदेश पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त किया।



 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के कुछ अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के भी घर पहुंच कर उन्हें सम्मानित किया। सम्मान समारोह के बाद सचिदानंद पांडे ने कहा कि डुमरियागंज में आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा। तमाम आंदोलनों में यहां के फ्रीडम फाइटरो ने भाग लिया। इस मौके पर काजी इजहारुल हक, शहजाद आलम, रियाज अहमद, धर्मेश पांडे, रामनिवास,  दिनेश चंद्र , राकेश गौतम, जुबेर अहमद, मोहम्मद शाकिर, मो रईस, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

NATION WATCH -->