लव जिहाद पर दी चुनौती,है दम तो ये करके दिखाओ - BJP के मंत्री विश्वास सारंग - NATION WATCH (MAGZINE) (UPHIN-48906)

Latest

Breaking News

[Nation Watch - Magzine - Title Code - UPHIND-48906]

Nation Watch


Monday, March 8, 2021

लव जिहाद पर दी चुनौती,है दम तो ये करके दिखाओ - BJP के मंत्री विश्वास सारंग



मध्यप्रदेश विधानसभा में आज लव जिहाद के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक पर चर्चा होगी। इस नए कानून के आने के साथ ही प्रदेश में पिछले कुछ समय से सत्ता पक्ष व विपक्ष में तीखी तकरार जारी है। ऐसे में सदन में होने वाली चर्चा को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर खुलकर हमला बोलते हुए कहा है कि, अगर कांग्रेस महिलाओं का सम्मान करती है तो जब सदन में इस कानून पर चर्चा हो तो कांग्रेस इसका समर्थन करे। इस पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पी.सी.शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि इसमें नया क्या है? बल्कि यह पुराना कानून है, भाजपा का काम ही है लोगों को मुद्दे से भटकाना...।

सूबे में शिवराज सरकार द्वारा जब से यह नया कानून लाया गया है, तभी से विपक्ष सरकार पर हमलावर है। अब इस मामले में लगी आग में घी डालने का काम सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने किया है। सारंग ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि, मैं कांग्रेस के नेताओं को चुनौती देता हूं। अगर आप असल मायने में महिला सशक्तिकरण को सही मानते हैं और उनका सम्मान करते हैं तो विधानसभा में लव जिहाद के खिलाफ बने कानून का समर्थन करें। लव जिहाद के विरोध में हमारा साथ दें और विधेयक के पक्ष में हमारा समर्थन करें। 

मंत्री विश्वास सारंग की चुनौती का जवाब देने के लिए कांग्रेस की तरफ से आगे आए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि, यह (धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक) पुराना कानून है। भाजपा का हमेशा से यही काम रहा है कि, किसी तरह लोगों को जरूरी मुद्दे से भटकाया जाए। यदि देखा जाए तो प्रदेश में सबसे ज्यादा महिला अपराध बीजेपी सरकार में ही हुए हैं। साथ ही इस विषय पर मैं सदन में पूरे तथ्यों के साथ इसका जवाब दूंगा। ऐसे में यह साफ़ है कि,  कांग्रेस पार्टी ने नहीं बल्कि बीजेपी ने महिलाओं का अपमान किया है। आपको बता दें कि, आज इस विधेयक पर चर्चा होनी है, और आज ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि ऊँट किस करवट बैठता है, लेकिन अनुमान यही है कि कांग्रेस पार्टी अपने पाले में ही खड़ी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

NATION WATCH -->