लाइव टीवी डिबेट शो में बीजेपी नेता को चप्पल से मारा - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Wednesday, February 24, 2021

लाइव टीवी डिबेट शो में बीजेपी नेता को चप्पल से मारा


टीवी शो पर आपने अक्सर पैनलिस्ट को एक दूसरे को भला-बुरा और चीखते-चिल्लाते भी देखा होगा, लेकिन एक तेलगू टीवी चैनल के लाइव डिबेट शो में तो बात मारपीट और चप्पल चलने तक पहुंच गई। एक पैनलिस्ट ने बीजेपी नेता पर चप्पल चला दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

आंध्र प्रदेश में बीजेपी के प्रदेश महासचिव एस विष्णु वर्धन रेड्डी, टीवी डिबेट के पैनलिस्ट भी हैं और टीवी शो में पार्टी का पक्ष रखते हैं। तेलगू टीवी शो में वर्धन और अमरावती परिरक्षण समिति जॉइंट एक्शन कमिटी के सदस्य श्रीनिवास राव के बीच बहस चल रही थी। बीजेपी नेता विष्णु वर्धन रेड्डी ने के श्रीनिवास राव पर टीडीपी के साथ रिश्ते का आरोप लगाया। इसको लेकर दोनों के बीच तीखी बहस चलने लगी। लेकिन जब रेड्डी टीडीपी के साथ लिंक को लेकर अपनी बात दोहराते रहे तो क्रोधित हो गए और बीजेपी नेता पर चप्पल चला दिया।   

इस झगड़े की वजह से एंकर को बीच में अचानक ब्रेक लेना पड़ा। टीवी डिबेट में शामिल अन्य पैनलिस्ट घटना को लेकर हैरान रह गए। श्रीनिवास राव अमरावती कैपिटल मूवमेंट में एक्टिव रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सोमू वीराराजू ने घटना की निंदा की। बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने भी घटना की निंदा की है। 

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->