सीएम योगी ने दिया निर्देश, यूपी में 11 महीने बाद 10 फरवरी से खुलेंगे छोटे बच्चों के स्कूल - NATION WATCH - बदलते भारत की आवाज़ (MAGZINE)

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 08 अप्रैल 2026 | | 'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब- ईरान की चेतावनी 10:29 AM 3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला 10:10 AM अमेरिका-ईरान जंग रुकते ही भारतीय रुपया मजबूत, डॉलर की कीमत गिरी 9:33 AM 'हमने जीत ली जंग', ईरान से सीजफायर के बाद बोले ट्रंप 9:04 AM लेबनान के टायर में इजरायली हमला, एम्बुलेंस को बनाया निशाना 8:45 AM अगर हमले रुके, तो हमारी सेना भी तुरंत रोक देगी गोलीबारी- ईरान का ऐलान 8:41 AM 'लेबनान में कोई सीजफायर नहीं', नेतन्याहू के इस ऐलान से US-ईरान युद्धविराम पर खड़ा हुआ सवाल 8:13 AM युद्ध रोकने के लिए एक महीने से गिड़गिड़ा रहा था अमेरिका, ईरान का दावा 7:46 AM 'सीजफायर से कुछ नहीं होगा, ट्रंप को हटाओ', सेथ मोल्टन का हमला 7:19 AM ईरान से जंग रुकी पर घर में ही घिरे ट्रंप, 85 सांसदों ने मांगा इस्तीफा 7:05 AM सीजफायर की खबर के बाद तेहरान की सड़कों पर उतरी भारी भीड़. 6:59 AM सीजफायर के बीच ईरान पर इजरायल का हमला जारी, व्हाइट हाउस के दावे पर सस्पेंस! 5:23 AM सीजफायर लागू होते ही कच्चे तेल के दाम गिर गए 4:17 AM ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर, ट्रंप ने किया ऐलान 3:19 AM ईरान के अमीरकबीर पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमला 1:23 AM शहबाज शरीफ की अमेरिका से गुहार, ईरान को दी डेडलाइन 2 हफ्ते बढ़ाने की मांग 12:55 AM ट्रंप की ईरान को दी डेडलाइन सुबह 5:30 बजे होगी खत्म [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Friday, February 5, 2021

सीएम योगी ने दिया निर्देश, यूपी में 11 महीने बाद 10 फरवरी से खुलेंगे छोटे बच्चों के स्कूल


यूपी में नौवीं से 12 तक के स्कूल खुलने के बाद अब छोटे बच्चों के स्कूल भी खुलेंगे। कोरोना के कारण बंद चल रहे यह स्कूल करीब 11 महीने बाद खोले जाएंगे। सीएम योगी ने कुछ दिन पहले स्कूलों को खोलने के लिए अधिकारियों को व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। अधिकारियों का प्रस्ताव मिलने के बाद इस पर शुक्रवार की दोपहर आदेश जारी हो गया। 

सीएम योगी ने निर्देश दिया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार ही स्कूल खोले जाएंगे। आदेश में कहा गया है कि 10 फरवरी से छठी से आठवीं तक के स्कूल खुल जाएंगे। एक मार्च से पहली से पांचवीं तक के सभी स्कूल खुलेंगे।

पिछले दिनों सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि कक्षाएं दोबारा शुरू करने पर विचार करें। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सरकार को स्‍कूल खोलने का प्रस्‍ताव भेजा था। प्रस्ताव के अनुसार ही सरकार ने स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किया है।


कोरोना के कारण स्‍कूलों की बंदी से बच्‍चों की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है। राज्‍य के सरकारी प्राइमरी और जूनियर हाईस्‍कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पहुंच ऑनलाइन पढ़ाई तक नहीं है। अभावों के चलते परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई उतनी कारगर नहीं हो पाई है। लिहाजा, माता-पिता और शिक्षक सभी बच्‍चों की पढ़ाई और कोर्स पूरा करने को लेकर चिंतित हैं। 

इससे पहले 19 अक्तूबर को कक्षा 9 से 12 तक के लिए स्कूल खोल दिये गए थे। इन स्कूलों को सुबह 8.50 से दोपहर 3.20 तक ही खोलेने का निर्देश दिया गया था। ज्यादातर स्थानों पर स्कूलों को दो पालियों में चलाया जा रहा है। कोविड-19 संक्रमण के कारण स्कूल 13 मार्च से बंद चल रहे हैं। 

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

AD

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->