दिल्ली-एनसीआ - कल से शुरू होगा कोहरे का कोहराम - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 13 अप्रैल 2026 | | लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी 10:36 AM तमिलनाडु: विरुधुनगर में सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट 9:59 AM नोएडा: कर्मचारियों का प्रदर्शन हुआ तेज, पुलिस वाहन समेत अन्य वाहनों में की तोड़फोड़ 9:38 AM दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल रैकेट का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार 9:22 AM वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 14 हुई 9:04 AM प्रधानमंत्री मोदी कुछ देर बाद दिल्ली में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे 8:39 AM लेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2055 हुई 7:51 AM बिहार: नई सरकार के गठन की कवायद तेज, BJP ने बंगाल चुनाव में गए अपने सभी विधायकों को वापस बुलाया 7:24 AM दिल्ली: पुलिस के साथ एनकाउंटर में भाऊ गैंग के दो घायल बदमाश गिरफ्तार 6:39 AM UP: हापुड़ में धौलाना-गुलावटी मार्ग पर बस-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत 6:12 AM राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में पुणे की कोर्ट में आज सुनवाई 5:44 AM US द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करने के ऐलान के बाद तेल की कीमतों में उछाल 5:16 AM हंगरी चुनाव: पीटर मैग्यार ने दर्ज की जीत, विक्टर ओर्बन का 16 साल का शासन खत्म 4:51 AM इस्लामाबाद में बेनतीजा वार्ता के बाद अमेरिका लौटे जेडी वेंस 3:20 AM CM योगी और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी आज मुजफ्फरनगर में करेंगे संयुक्त रैली 2:48 AM दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज होगी सुनवाई 2:21 AM PM मोदी आज दिल्ली में महिला नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मीटिंग 1:39 AM मुंबई: शिवाजी पार्क में आज शाम 4 बजे होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार 12:05 AM IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से दी मात 12:05 AM होर्मुज में तनाव बढ़ा - ईरान ने अमेरिकी युद्धविराम का हवाला देकर दी धमकी 12:05 AM बांग्लादेश की पूर्व स्पीकर शिरीन चौधरी को बड़ी राहत, 5 दिन बाद जेल से रिहाई [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Wednesday, January 6, 2021

दिल्ली-एनसीआ - कल से शुरू होगा कोहरे का कोहराम



दिल्ली-एनसीआर में सर्दी और कोहरे का कोहराम अभी आगे भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, कल से पूरे उत्तर-पूर्वी भारत में कोहरा छाया रहेगा। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कल से घना कोहरा छाया रहेगा। ये स्थिति अगले तीन दिन तक रहेगी।

भारत मौसम विभाग (IMD) के दिल्ली क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली में अगले तीन-चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 8 जनवरी की रात या 9 जनवरी की सुबह को हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में कल से तापमान में गिरावट भी आएगी और 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा।

 


दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बारिश, ओले भी गिरे

राजधानी के अनेक स्थानों पर बुधवार सुबह लगातार चौथे दिन हुई बारिश के साथ ही कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। बादल छाए रहने के कारण विजिबिलिटी काफी घट गई और कुछ देर में हुई भारी बारिश के कारण मुख्य सड़कों पर जलजमाव के कारण यातायात बाधित हुआ।


दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, ''पंचवटी रेड लाइट पर जलजमाव के कारण आजादपुर से मुकरबा चौक तक की सड़क पर ट्रैफिक पर असर पड़ा है। कृपया इस मार्ग से जाने से परहेज करें। मौसम विभाग ने बताया कि दिन में भी बारिश होने और ओले गिरने का अनुमान है। सफदरजंग वेधशाला ने मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की। वहीं, पालम, लोधी रोड, रिज क्षेत्र और आयानगर के मौसम केन्द्रों ने इस दौरान क्रमश: 4.2 मिलीमीटर, 10.4 मिलीमीटर, 5.1 मिलीमीटर और 8.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री बढ़कर 13.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो 15 साल में जनवरी में सबसे कम था। घना कोहरा छाए रहने के कारण विजिबिलिटी घटकर जीरो हो गई थी। अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो रही है और आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट का अनुमान है।  

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->