सिद्धार्थनगर- थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर के नृेतत्व में बिस्कोहर कस्बे के बैंकों की गहनता से हुई जाँच - NATION WATCH - बदलते भारत की आवाज़ (MAGZINE)

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 08 अप्रैल 2026 | | 'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब- ईरान की चेतावनी 10:29 AM 3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला 10:10 AM अमेरिका-ईरान जंग रुकते ही भारतीय रुपया मजबूत, डॉलर की कीमत गिरी 9:33 AM 'हमने जीत ली जंग', ईरान से सीजफायर के बाद बोले ट्रंप 9:04 AM लेबनान के टायर में इजरायली हमला, एम्बुलेंस को बनाया निशाना 8:45 AM अगर हमले रुके, तो हमारी सेना भी तुरंत रोक देगी गोलीबारी- ईरान का ऐलान 8:41 AM 'लेबनान में कोई सीजफायर नहीं', नेतन्याहू के इस ऐलान से US-ईरान युद्धविराम पर खड़ा हुआ सवाल 8:13 AM युद्ध रोकने के लिए एक महीने से गिड़गिड़ा रहा था अमेरिका, ईरान का दावा 7:46 AM 'सीजफायर से कुछ नहीं होगा, ट्रंप को हटाओ', सेथ मोल्टन का हमला 7:19 AM ईरान से जंग रुकी पर घर में ही घिरे ट्रंप, 85 सांसदों ने मांगा इस्तीफा 7:05 AM सीजफायर की खबर के बाद तेहरान की सड़कों पर उतरी भारी भीड़. 6:59 AM सीजफायर के बीच ईरान पर इजरायल का हमला जारी, व्हाइट हाउस के दावे पर सस्पेंस! 5:23 AM सीजफायर लागू होते ही कच्चे तेल के दाम गिर गए 4:17 AM ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर, ट्रंप ने किया ऐलान 3:19 AM ईरान के अमीरकबीर पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमला 1:23 AM शहबाज शरीफ की अमेरिका से गुहार, ईरान को दी डेडलाइन 2 हफ्ते बढ़ाने की मांग 12:55 AM ट्रंप की ईरान को दी डेडलाइन सुबह 5:30 बजे होगी खत्म [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Monday, November 25, 2019

सिद्धार्थनगर- थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर के नृेतत्व में बिस्कोहर कस्बे के बैंकों की गहनता से हुई जाँच





संतोष कौशल, सिद्धार्थनगर

बिस्कोहर । त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर   कस्बा स्थिति एसबीआई बैंक , पूर्वांचल बैंक और ग्राहक सेवा केन्द्रों का थाना व चौकी पुलिस द्वारा गहनता से चेकिंग किया गया ।
इस दौरान पुलिस ने बैंकों के सीसीटीवी कैमरे और सायरन की जानकारी ली और जमा निकासी करने आयें लोगों से पूछताछ करते हुए उनके आधार कार्ड और पासबुक देखी ।
सोमवार को थानाध्यक्ष विजय कुमार दुबे व बिस्कोहर चौकी इंचार्ज संतोष कुमार दुबे अपने टीम के साथ भारतीय स्टेट बैंक , पूर्वांचल बैंक और ग्राहक सेवा केन्द्रों में जाकर निरीक्षण किया । उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों और सायरन की जानकारी ली । बैंक में मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए बैंक में आने का कारण जाना । उनकी पासबुक और आधार कार्ड चेक किए ।
बैंक के बाहर आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने वाले युवकों को भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायत दी ।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी बैंक प्रबंधकों को सीसीटीवी और सायरन दुरुस्त रखने को कहा गया है । सुरक्षा संबंधी कोई भी समस्या आने पर शाखा प्रबंधक तत्काल पुलिस से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
इस मौके पर उपनिरीक्षक अंगद मिश्रा , रामप्रभा सिंह , वेद प्रकाश त्रिपाठी , राम अजोरे मिश्रा आदि मौजूद रहें ।


No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

AD

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->