* कट्टरपंथियों👥 को नहीं पसंद आई,जहीर👤 की दिवाली, जमकर किया ट्रोल👊* - NATION WATCH - बदलते भारत की आवाज़ (MAGZINE)

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 08 अप्रैल 2026 | | 'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब- ईरान की चेतावनी 10:29 AM 3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला 10:10 AM अमेरिका-ईरान जंग रुकते ही भारतीय रुपया मजबूत, डॉलर की कीमत गिरी 9:33 AM 'हमने जीत ली जंग', ईरान से सीजफायर के बाद बोले ट्रंप 9:04 AM लेबनान के टायर में इजरायली हमला, एम्बुलेंस को बनाया निशाना 8:45 AM अगर हमले रुके, तो हमारी सेना भी तुरंत रोक देगी गोलीबारी- ईरान का ऐलान 8:41 AM 'लेबनान में कोई सीजफायर नहीं', नेतन्याहू के इस ऐलान से US-ईरान युद्धविराम पर खड़ा हुआ सवाल 8:13 AM युद्ध रोकने के लिए एक महीने से गिड़गिड़ा रहा था अमेरिका, ईरान का दावा 7:46 AM 'सीजफायर से कुछ नहीं होगा, ट्रंप को हटाओ', सेथ मोल्टन का हमला 7:19 AM ईरान से जंग रुकी पर घर में ही घिरे ट्रंप, 85 सांसदों ने मांगा इस्तीफा 7:05 AM सीजफायर की खबर के बाद तेहरान की सड़कों पर उतरी भारी भीड़. 6:59 AM सीजफायर के बीच ईरान पर इजरायल का हमला जारी, व्हाइट हाउस के दावे पर सस्पेंस! 5:23 AM सीजफायर लागू होते ही कच्चे तेल के दाम गिर गए 4:17 AM ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर, ट्रंप ने किया ऐलान 3:19 AM ईरान के अमीरकबीर पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमला 1:23 AM शहबाज शरीफ की अमेरिका से गुहार, ईरान को दी डेडलाइन 2 हफ्ते बढ़ाने की मांग 12:55 AM ट्रंप की ईरान को दी डेडलाइन सुबह 5:30 बजे होगी खत्म [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Monday, October 28, 2019

* कट्टरपंथियों👥 को नहीं पसंद आई,जहीर👤 की दिवाली, जमकर किया ट्रोल👊*


रविवार को देशभर में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर प्रथम पूज्य गणेश और धन की देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। भारतीय खिलाड़ियों ने भी समृद्धि मांगी और अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकानाएं दीं।

एक ओर जहां विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे मौजूदा क्रिकेटर्स ने दिवाली पर अपनी तस्वीरें शेयर कर लोगों को बधाइयां दीं, वहीं पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ दिवाली मनाई।

41 साल के जहीर खान ने तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सागरिका के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सागरिका के हाथ में आरती की थाली है। उनके साथ जहीर भी बैठे हैं। उन्होंने ट्विटर पर फोटो शेयर कर लिखा है- सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

लेकिन फोटो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर जहीर खान कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, जहीर खान द्वारा पूजा किया जाना कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगा। इतना ही नहीं एक ने तो जहीर को पूजा के बाद नमाज पढ़ने की भी नसीहत दे डाली।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

AD

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->