डलमऊ रायबरेली;- अब गांव के विवाद सुलझाएंगे पंच परमेंश्वर - aaj ki satta - NATION WATCH - बदलते भारत की आवाज़ (MAGZINE)

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 08 अप्रैल 2026 | | 'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब- ईरान की चेतावनी 10:29 AM 3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला 10:10 AM अमेरिका-ईरान जंग रुकते ही भारतीय रुपया मजबूत, डॉलर की कीमत गिरी 9:33 AM 'हमने जीत ली जंग', ईरान से सीजफायर के बाद बोले ट्रंप 9:04 AM लेबनान के टायर में इजरायली हमला, एम्बुलेंस को बनाया निशाना 8:45 AM अगर हमले रुके, तो हमारी सेना भी तुरंत रोक देगी गोलीबारी- ईरान का ऐलान 8:41 AM 'लेबनान में कोई सीजफायर नहीं', नेतन्याहू के इस ऐलान से US-ईरान युद्धविराम पर खड़ा हुआ सवाल 8:13 AM युद्ध रोकने के लिए एक महीने से गिड़गिड़ा रहा था अमेरिका, ईरान का दावा 7:46 AM 'सीजफायर से कुछ नहीं होगा, ट्रंप को हटाओ', सेथ मोल्टन का हमला 7:19 AM ईरान से जंग रुकी पर घर में ही घिरे ट्रंप, 85 सांसदों ने मांगा इस्तीफा 7:05 AM सीजफायर की खबर के बाद तेहरान की सड़कों पर उतरी भारी भीड़. 6:59 AM सीजफायर के बीच ईरान पर इजरायल का हमला जारी, व्हाइट हाउस के दावे पर सस्पेंस! 5:23 AM सीजफायर लागू होते ही कच्चे तेल के दाम गिर गए 4:17 AM ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर, ट्रंप ने किया ऐलान 3:19 AM ईरान के अमीरकबीर पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमला 1:23 AM शहबाज शरीफ की अमेरिका से गुहार, ईरान को दी डेडलाइन 2 हफ्ते बढ़ाने की मांग 12:55 AM ट्रंप की ईरान को दी डेडलाइन सुबह 5:30 बजे होगी खत्म [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Tuesday, July 17, 2018

डलमऊ रायबरेली;- अब गांव के विवाद सुलझाएंगे पंच परमेंश्वर - aaj ki satta

(संवाददाता) चौधरी राकेश कुमार निर्मल की खास रिपोर्ट



डलमऊ रायबरेली। अब लोगों को नही लगाना पड़ेगा कोर्ट के चक्कर गाँव में ही सुलझेगे विवाद लगातार बढ रहे अपराधों पर अंकुस लगाने व गांव में होने वाले विवादों का गांव स्तर पर समाधान करने के लिए पुलिस विभाग की ओर से पंच परमेंश्वर नियुक्त किए जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर पंच परमेंश्वर की नियुक्ति पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में होगी। यदि परिणाम सार्थक हुए तो धीरे धीरे सभी जनपदों में पंच परमेंश्वर तैनात किए जाएंगे। गांवों में भूमि, भवन, महिला उत्पीड़न जैसी समस्याओं का गांव स्तर पर निस्तारण होने से अपराधों पर अंकुस लगेगा, लोगों को न्यायालय,थानो के चक्कर लगाने से निजात भी मिलेगी।

पंच परमेंश्वरों के बनेंगे परिचय पत्र।
डलमऊ क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह ने बताया कि पंच परमेंश्वर के लिए चयनित लोगों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस मित्र के नाम से परिचय पत्र जारी होंगे। गांव में विवाद का निपटारा न होने पर इन्हीं लोगों की सूचना पर पुलिस जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करेगी।

पंच परमेंश्वर के लिए इनका होगा चयन।
अब हर ग्राम पंचायत में पंच परमेश्वर का चयन होगा जिनमें वर्तमान ग्राम प्रधान , पूर्व ग्राम प्रधान , एक ग्राम पंचायत का सम्भ्रांत बुजुर्ग , एक महिला व एक युवा (निर्विवाद) का चयन सीओ डलमऊ द्वारा होगा । गांवों में गुटबाजी के कारण आए दिन निर्दोषों को सजा भुगतनी पड़ जाती है।
सीओ बोले।
“डलमऊ क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह ने बताया कि पंच परमेश्वर की टीम गांव में होने वाले विवादों पर नजर रखेंगी, हमारा यह प्रयोग यदि सफल रहा तो पहले पूरी सरकिल व फिर पूरे प्रदेश में पंच परमेश्वर की टीम का गठन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

AD

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->