झांसी कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और साहू समाज के 250 लोगों पर दर्ज हुए - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Sunday, July 15, 2018

झांसी कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और साहू समाज के 250 लोगों पर दर्ज हुए

झांसी कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और साहू समाज के 250 लोगों पर दर्ज हुए मुकद्मे को झांसी पुलिस वापस लेकर न्याय दे। यदि ऐसा नहीं होता है तो 72 घंटे बाद कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर क्रामिक अनशन शुरु कर देंगे। यह कहना है कि गरौठा के पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास उर्फ डम-डम महाराज और कांग्रेस के युवा नेता राहुल राय का। जिन्होंने झांसी के स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता के दौरान यह कहते हुए कई पुलिस की कार्यप्रणााली पर कई सवाल खड़े किये।

पूर्व गरौठा विधायक/कांग्रेस के नेता बृजेन्द्र कुमार व्यास उर्फ डम-डम महाराज व युवा नेता राहुल राय ने झांसी के स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले दिनों साहू समाज का एक व्यक्ति पुलिस की मार से मर गया था। जिसको लेकर उसके परिजन व साहू समाज के अन्य लोग थाने में बैठकर प्रर्दशन कर रहे थे। मृतक के परिजनों की मदद के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनके प्रदर्शन में पहुंचे। उनके अलावा भाजपा के नेता भी वहां पहुंचे थे। जहां सभी नेताओं ने पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात रखी हुई थी। पुलिस ने बात मानी और एक दरोगा समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आक्रोशित लोगों को शांत किया।

इसके बाद पुलिस ने दूसरे दिन दवाब बनाने के लिए पुलिस ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत 250 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पूर्व मंत्री और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला गलत और झूठा है। इस मुकद्मो को पुलिस वापस लेकर न्याय करे। इसके साथ ही मृतक के परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाये। यदि ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी उग्र आन्दोलन करेगी।

पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास और युवा नेता राहुल राय ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मुकद्मा वापस और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो 72 घंटे बाद क्रामिक अनशन किया जायेगा। इसके अलावा सड़कों पर उतरकर बाइक रैली निकाली जायेगी और फिर आमरण अनशन।

इस मौके पर एडत्र विवके बाजपेई, राकेश टंडन, अफजाल हुसैन, सुनील तिवारी, देवी सिंह कुशवाहा और जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मजहर अली मौजूद रहे।

रिपोर्ट: उदयनारायण कुशवाहा (झांसी)

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->