सिद्धार्थनगर - नारी सुरक्षा को लेकर वाद - विवाद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन - NATION WATCH (MAGZINE) (UPHIN-48906)

Latest

Breaking News

[Nation Watch - Magzine - Title Code - UPHIND-48906]

Nation Watch


Monday, June 5, 2023

सिद्धार्थनगर - नारी सुरक्षा को लेकर वाद - विवाद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन





संतोष कौशल


बिस्कोहर । नारी सुरक्षा विषय पर  रविवार को नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित बीआईसीटी कैंपस में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा, अधिकार आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए। दो राउंड के प्रतियोगिता में ग्रुप ए व बी की टीमें संयुक्त रूप से विजयी रही।

रविवार को आयोजित प्रतियोगिता के लिए दो टीमें ग्रुप ए और ग्रुप बी बनाई गईं। ग्रुप ए की टीम लीडर भूमिका दूबे ने नारी सुरक्षा के मामले में पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पुलिस यदि अपनी भूमिका को अच्छे से निभाए तो काफी हद तक स्त्री समाज सुरक्षित रह सकता है। वंशिका मोदनवाल ने कहा कि वास्तव में आज की नारी की सुरक्षा के लिए न्याय प्रणाली, समाज प्रणाली, शिक्षा प्रणाली शिथिल है। इसे मजबूत होना चाहिए।  ग्रुप बी की टीम लीडर सुहानी सिंह ने कहा कि नारी सुरक्षा के लिए हमें बच्चों को भारतीय संस्कृति के सिद्धांतों पर चलने की सीख देनी चाहिए।इसके विपरीत छात्रा उर्मिला जयसवाल ने नारी को सबल बनाने एवं अधिकारों के प्रति सजग होने की बात कही।




राजीव मौर्या और अखिलेश कुमार ने नारी सुरक्षा पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि नारी सुरक्षा विरोधी तत्वों का सबलता के साथ प्रतिरोध करना चाहिए। बढ़ते बालात्कार, मारपीट, हत्या, लूट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगना चाहिए। इसी के साथ निशा चौधरी, सुधा गुप्ता, साक्षी सिंह आदि ने भी अपने - अपने विचार व्यक्त किए। बीआईसीटी के निर्देशक आकाश मिश्रा ने कहा कि आज समाज में परिवर्तन की आवश्यकता है। अंत में आकाश मिश्रा व आनंद कुमार त्रिपाठी ने सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। 

कार्यक्रम में अमित कुमार त्रिपाठी, शिवा पांडेय, शैलेश मौर्या, साक्षी मिश्रा, अनामिका मोदनवाल, प्रदीप उपाध्याय, शिवम् श्रीवास्तव, अभिषेक व राकेश मिश्रा आदि ने प्रतियोगिता में सहयोग किया। अध्यक्षता व संचालन आनंद कुमार त्रिपाठी ने किया।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

NATION WATCH -->