यूपी : प्रियंका गाँधी वाड्रा ने किया मां शाकुंभरी मंदिर में पूजा - NATION WATCH (MAGZINE) (UPHIN-48906)

Latest

Breaking News

[Nation Watch - Magzine - Title Code - UPHIND-48906]

Nation Watch


Wednesday, February 10, 2021

यूपी : प्रियंका गाँधी वाड्रा ने किया मां शाकुंभरी मंदिर में पूजा

यूपी के सहारनपुर में बुलाई महापंचायत में भारी भीड़ जुटी है। महापंचायत में शामिल होने के लिए सहारनपुर पहुंची प्रियंका गांधी ने शिवालिक पहाड़ियों में स्थित मां शाकुंभरी सिद्ध पीठ मंदिर में पूजा की। भूरा देव मंदिर में करीब दस मिनट तक उन्‍होंने पूजा की। इसके बाद मां शाकुंभरी मंदिर में 25 मिनअ बैठकर ध्‍यान लगाया। फिर शंकराचार्य आश्रम पहुंची।

शंकराचार्य आश्रम में प्रियंका गांधी का स्‍वागत हुआ। वहां करीब 45 मिनट रुकने के बाद वह रायपुर दरगाह के लिए रवाना हुईं। थोड़ी देर में वह किसान महापंचायत में पहुंचने वाली हैं। 

हाल में संसद से पास तीन कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ सड़क से संसद तक संग्राम चल रहा है। दो महीने से भी ज्‍यादा समय से किसानों का आंदोलन चल रहा है। इसके साथ ही अलग-अलग स्‍थानों पर किसान महापंचायतों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सहारनपुर में बुलाई महापंचायत में प्रियंका गांधी वाड्रा हिस्‍सा ले रही हैं।

 


इसके पहले बुधवार सुबह प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर अपने सहारनपुर दौरे के बारे में जानकारी दी थी। उन्‍होंने लिखा था-' किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएँ बाँटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी। भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे।'

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

NATION WATCH -->