सिद्धार्थनगर - बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीशचंद्र द्विवेदी ने रविवार को उज्जैनिया गांव में सीसी रोड का लोकार्पण किया - NATION WATCH (MAGZINE) (UPHIN-48906)

Latest

Breaking News

[Nation Watch - Magzine - Title Code - UPHIND-48906]

Nation Watch


Monday, January 4, 2021

सिद्धार्थनगर - बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीशचंद्र द्विवेदी ने रविवार को उज्जैनिया गांव में सीसी रोड का लोकार्पण किया


सिद्धार्थनग।  बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीशचंद्र द्विवेदी ने रविवार को क्षेत्र के उज्जैनिया गांव में सीसी रोड का लोकार्पण किया। सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और वर्तमान में केंद्र सरकार मोदी व प्रदेश सरकार की योगी सरकार के द्वारा लागू की गई योजनाओं को जनता को जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 20 वर्षों में जो कार्य सपा, बसपा व कांग्रेस ने नहीं किया उसे भाजपा ने कर दिखाया। इससे प्रभावित होकर लोग सराहना कर रहे हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी छोड़कर आए पूर्व ग्राम प्रधान जहदामुस्तहकम, राहुल श्रीवास्तव व निवर्तमान प्रधान ग्राम पंचायत सोहना राजकुमार बेसिक शिक्षा मंत्री के कार्य व व्यवहार से संतुष्ट होकर उनके समक्ष भाजपा पार्टी में शामिल हुए। मंत्री ने दोनों ग्राम प्रधानों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। पदाधिकारियों ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर जयप्रकाश पांडेय, अमित पांडेय, श्रवण गिरी, खुनियांव ब्लॉक प्रमुख मनोज मौर्या, ज्ञान सिंह, भनवापुर पूर्व ब्लॉक प्रमुख माकंर्डेय पांडेय, सतीश काका, अनूप पांडेय, चंद्रकेश पांडेय, निक्कू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


रामलखन सिंह द्वार का लोकार्पण हुआ

बांसी। शिवनगर डिड़ई चौराहे पर रविवार को विधायक निधि से राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के आजीवन सदस्य रहे राम लखन सिंह के नाम पर द्वार का लोकार्पण विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि रामलखन सिंह आजीवन राष्ट्रवादी अभियान चलाकर गरीबों, असहायों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे। यह द्वार उनके द्वारा किए गए सामाजिक क्षेत्र में पुनीत कार्यों की प्रेरणा बनेगा। उन्होंने कहा कि 2014 से देश में जबसे मोदी सरकार आई है और तबसे गांव, गरीब किसानों हित में निरंतर कार्य हो रहा है। समारोह को हियुवा जिलाध्यक्ष बस्ती शशिभूषण सिंह, भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरजमणि त्रिपाठी, मिठवल मंडल अध्यक्ष रमेशधर द्विवेदी, बाबा मौलेश्वर त्रिपाठी, बाबा विष्णु गिरी, संजय कन्नौजिया, संजय गौतम, गोपाल त्रिपाठी, उमेश सिंह, रामआसरे गुप्ता, हनुमंत सिंह, श्रीराम चौधरी, अनिल चौधरी, महेश पांडेय, कमलेश रावत, पप्पू मौर्य, बालजी शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

NATION WATCH -->