मध्य प्रदेश --कांग्रेस सेवादल की प्रदेश व्यापी किसान संघर्ष यात्रा का सागर जिले में भव्य स्वागत - NATION WATCH - बदलते भारत की आवाज़ (MAGZINE)

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Search This Blog

Breaking News

यूपी बोर्ड में 10वीं में 89.55% और 12वीं में 82.60% स्टूडेंट्स हुए पास*'हम अग्निवीर योजना को खत्म कर देंगे...', बिहार के भागलपुर में बोले राहुल गांधी*PM नरेंद्र मोदी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- कांग्रेस के शहजादे को वायनाड में भी संकट दिख है*नरेंद्र मोदी का सोनिया गांधी पर तंज, बोले- 'विपक्षी लोग चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है'*'ज्यादा मतदान लोकतंत्र की ताकत', नांदेड़ में बोले पीएम नरेंद्र मोदी*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में जनसभा को किया संबोधित*असम 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, 75.7% विद्यार्थी हुए पास*दिल्ली: राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल के साथ बीजेपी कार्यालय पहुंचे तेजिंदर सिंह बिट्टू*MP: भोपाल में कई कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज्वाइन की BJP*AAP नेता सिसोदिया की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला*ओडिशा नाव हादसा: रेस्क्यू टीम ने बरामद किए 6 और शव, मरने वालों की संख्या हुई सात*पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू कांग्रेस छोड़ थामेंगे BJP का दामन*एलन मस्क का भारत दौरा फिलहाल टला, 21-22 अप्रैल को आने वाले थे टेस्ला के सीईओ || [Nation Watch - Magazine - Title Code - UPHIND-48906]

Nation Watch


Wednesday, January 20, 2021

मध्य प्रदेश --कांग्रेस सेवादल की प्रदेश व्यापी किसान संघर्ष यात्रा का सागर जिले में भव्य स्वागत

 




त्रिवेंद्र जाट /संतोष कौशल, देवरी मध्य प्रदेश 



सागर

कांग्रेस सेवादल की किसान जो कांग्रेस कि राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी व कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशानुसार केन्द्र सरकार के द्वारा लाये गए तीनो काले कानूनों के खिलाफ व किसानों के समर्थन में संपूर्ण मध्यप्रदेश में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश हरवंश ठाकुर ,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश पांडे, व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर राय द्वारा निकाली जा रही है यह यात्रा सोमवार के दिन सेवादल के कार्यकारीअध्यक्ष हरिशंकर राय के नेतृत्व में जैसे ही सागर जिले की सीमा के ब्लॉक मुख्यालय शाहगढ़ के टीकमगढ़ तिराहे पर पहुंची तो यात्रा का बुंदेली वाद्य यंत्र रमतूला के साथ साथ बाजे गाजे व पुष्प वर्षा के साथ कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिला अध्यक्ष  डॉ राजेंद्र चौबे के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया यात्रा में मुख्यातिथि के सेवादल के वरिष्ठ साथी अशोक क्रांतिकारी ने यात्रा के साथ चल रहे राष्ट्रीय सम्मान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को सलामी के साथ छतरपुर महिला सेवादल के की जिलाध्यक्ष दीप्ति पाण्डेय से कांग्रेस सेवादल के जिला पदाधिकारी पी डी चौधरी तथा किसानों के सम्मान का प्रतीक हल महिला सेवादल पदाधिकारी सुनीता अहिरवार ने सागर सेवादल ग्रामीण जिलाउपाध्यक्ष उमेश तिवारी को सलामी सहित सौंपा गया जिसे लेकर जिला पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पहुंचे कार्यक्रम स्थल पर यात्रा के साथ पधारे मुख्य अतिथि सहित उनके साथी दिनेश सिंह बुंदेला बृजेंद्र तिवारी एवं जिला पदाधिकारियों का पुष्पबर्षा सहित पुष्पहारों से ब्लॉक अध्यक्ष शाहगढ़ बलवंत सिंह दोनों मंडलम अध्यक्ष दीपक सिंह, रघुवीर यादव, सेवादल के नगरअध्यक्ष डॉ मनोहर आठया ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सुंदर कटारे ,मुकेश जैन, राकेश सेठ ,सहित शाहगढ़ के उपस्थित सभी कांग्रेसी जनों ने स्वागत किया गया।



 स्वागत उपरांत सेवादल की महिला नेत्री पूर्वी बुंदेला ने किसानों के सम्मान में कविता का गायन किया तदोपरांत कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए यात्रा के साथ चल रहे अशोक क्रांतिकारी ने शाहगढ़ के टीकमगढ़ तिराहे से अगले कार्यक्रम स्थल नगर अध्यक्ष के कार्यालय तक सेवादल के अनुशासन अनुसार पदयात्रा के दिशा निर्देश के साथ राष्ट्रगीत के गायन उपरांत पदयात्रा भारत माता की जयकारे के साथ शुरू करे संम्पूर्ण पदयात्रा के दौरान सभी कांग्रेसिजनों ने वंदे मातरम, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, किसानों के सम्मान में सेवा दल मैदान में, पहली लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से, के गगनभेदी नारे लगाए गए कार्यक्रम के द्वितीय चरण में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी किसानों का मुख्य अतिथि कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सेवादल हरिशंकर राय जी द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर जिलापदधिकारियों द्वारा मिट्टी, जल और अनाज प्रतीक स्वरुप मुख्यातिथि को सौपा गया ।

इस अवसर पर किसानों और कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर जबरन थोपे गए तीनों कालों कानूनों के दुष्परिणाम को उदाहरण सहित विस्तृत रूप में समझाया तथा इन काले कानूनों को वापस लेने की मांग केन्द्र सरकार से रखी,मुख्यातिथि श्री राय ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए काले कानूनों के बारे में कांग्रेस के  सभी अनुषांगिक संगठनों को गांव गांव तक इसके  दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराना है इस यात्रा का उद्देश्य जहां यह प्रदर्शित करना है कि कांग्रेस किसानों के साथ हमेशा से खड़ी रही वह आज भी उनके साथ खड़ी है और जब तक काले कानून वापस नहीं होते कांग्रेस किसानों के साथ संघर्ष करती रहेगी । अशोक क्रांतिकारी ने इस अवसर पर यात्रा के शुरुआत से समापन कहां और कैसा होगा इस बारे में विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता द्वारका यादव ने किसानों तथा उपस्थित सभी कांग्रेसी जनों को कार्यक्रम को गरिमा पूर्ण बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया तथा जिले से पधारे सभी पदाधिकारियों एवं किसानों के लिए संघर्ष यात्रा के रूप में चल रहे सभी वरिष्ठ नेताओं का हार्दिक आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की तथा फिर यह यात्रा बंडा की ओर रवाना हुई।

  यात्रा के बंडा में प्रवेश करने पर स्थानीय विधायक तरवर सिंह  के नेतृत्व में बुंदेली परंपराओं के साथ पुष्प वर्षा एवं पुष्प मालाओं से जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया स्वागत के पूर्व उपस्थित सभी प्रदेश, जिला एवं बंडा के कांग्रेसी जनों के साथ साथ किसानों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।



कार्यक्रम का संचालन करते हुए कांग्रेस सेवा दल के जिला महासचिव श्याम दुबे करबरिया ने यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए अशोक क्रांतिकारी जी को बुलाया क्रांतिकारी के बाद कार्यक्रम में उपस्थित विधायक तरवर सिंह जी वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम सराफ जिलाध्यक्ष सेवादल ग्रामीण डॉ राजेंद्र चौबे के साथ मुख्य अतिथि हरिशंकर राय जी ने कृषि को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए काले कानूनों और यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी इस अवसर पर सेवादल ग्रामीण के जिला संयुक्त सचिव पद पर बबलू रजक को मुख्य अतिथि एवं विधायक द्वारा संयुक्त रुप से नियुक्ति पत्र का लिफाफा सौंपा गया इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष बंडा अशोक छापरी,नगर अध्यक्ष संतोष सराफ जिला अध्यक्ष यूथ बिग्रेड मनोज सोनवार,नगरअध्यक्ष सेवादल भागचंद अठया,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष ओकार दुबे सेवादल जिलासचिव राहुल जैन सेवादल संयुक्त सचिव राघवेंद्र सिंह,सेवादल महिला जिला महासचिव निधि जैन, गिरीश विश्वकर्मा, प्रशांत मिश्रा गौरव जैन ,श्रीकांत सराफ, राजेंद्र सिंह ,भूपेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने भाग लिया।

  कार्यक्रम के अंत में अशोक क्रांतिकारी ने उपस्थित सभी कांग्रेसियों एवं किसानों से दिल्ली की बॉर्डर पर काले कानूनों की मुखालफत कर रहे 70 किसान साथियों के असमय काल कल्वित हो जाने तथा कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश हरबंशसिंह की माताश्री के देहावसान हो जाने को लेकर उपस्थित सभी जन समुदाय से 2 मिनट का मौन रखकर मृत व्यक्तियों की आत्मा को शांति तथा उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की परमात्मा शक्ति प्रदान करें इस कामना के साथ मौन श्रद्धांजलि दी गई तदोपरांत यात्रा सागर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुई ।

    सागर जिला मुख्यालय और बंडा के बीच पढ़ने वाले समस्त ग्रामों में यात्रा का पुष्प वर्षा एवं फूलमालाओं से स्वागत किया गया इस यात्रा का सागर जिले के भगवानगंज चौराहे पर लगी संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मुख्यातिथि सहित, प्रदेश, जिला,ब्लॉक के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर समापन किया गया और यात्रा मुरैना को रवाना कर दी गई..

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

AD

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->