रायबरेली - बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आप विधायक सोमनाथ भारती पर फेंकी स्याही - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Monday, January 11, 2021

रायबरेली - बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आप विधायक सोमनाथ भारती पर फेंकी स्याही

रायबरेली जिले के दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के विधायक सोमनाथ भारती पर सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्याही फेंक दी। भाजपा कार्यकर्ता आप नेता के बयान से आहत और नाराज थे।

अमेठी रायबरेली के दौरे पर आए आप विधायक सोमनाथ भारती ने कल कहा था कि भाजपा सरकार में गुंडों का राज है। इसी से भाजपा कार्यकर्ता और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता नाराज थे।

आम आदमी पार्टी के विधायक और नेता सोमनाथ भारती रविवार को रायबरेली पहुंचे थे। वह सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में रुके।आज रायबरेली में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात समेत उनके कई कार्यक्रम थे। सुबह भाजपा कार्यकर्ता गेस्ट हाउस पहुंच गए और जैसे ही आप विधायक निकले उन पर स्याही फेंक दी। हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेस्ट हाउस में हंगामा भी खूब किया। पुलिस ने किसी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं को शांत कर स्थितियों को संभाला। 

  आप के सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि यूपी में सरकार की तानाशाही चरम पर है। सांसद संजय  ने कहा कि ' आप ने जब स्कूल, अस्पताल की बदहाली का सवाल उठाया तो AAP नेताओं को आतंकित किया गया है। पूर्व मंत्री व विधायक सोमनाथ भारती पर रायबरेली में भाजपाईयों ने हमला कर दिया और सोमनाथ को ही पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। 



No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->