सिद्धार्थनगर - भाजपा की ओर से सेमरहनी गांव में किसान-गोष्ठी का आयोजन,किसानों के हित में कार्य कर रही सरकार : डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप - NATION WATCH (MAGZINE) (UPHIN-48906)

Latest

Breaking News

[Nation Watch - Magzine - Title Code - UPHIND-48906]

Nation Watch


Monday, January 11, 2021

सिद्धार्थनगर - भाजपा की ओर से सेमरहनी गांव में किसान-गोष्ठी का आयोजन,किसानों के हित में कार्य कर रही सरकार : डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप


सिद्धार्थनगर।  भाजपा की ओर से रविवार को क्षेत्र के सेमरहनी गांव में रविवार को किसान-गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान डुमरियागंज के विधायक ने किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कृषि कानून में लागत कम मुनाफा अधिक बटोरने पर जोर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए योजनाओं को संचालित करने की कवायद चल रही है। इसके द्वारा सभी पात्रों को लाभ मिलेगा। इससे पूर्व भाजपा की कार्यप्रणाली को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार जो भी रही उसमें किसान के यूरिया, डीएपी व गैस सिलिंडर को लेकर मारी मारी होती रही। मगर भाजपा सरकार बनते ही उक्त सभी समस्याओं से छुटकारा मिल गया। कृषि कानून का विरोध करने वाले विपक्षी दलों की जम कर आलोचना की गई। सरकार ने जो कृषि कानून पास किया, वह किसानों की आय में वृद्धि करने वाला है। इस बात को लेकर सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर इसे विस्तार से बताए। कार्यक्रम को जिलामंत्री दिलीप चतुर्वेदी, राजेंद्र पांडेय व उपेंद्र प्रताप सिंह भी संबोधित किया। इस दौरान नीरज मणि त्रिपाठी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ल, गोपाल तिवारी, भूपेंद्र प्रताप सिंह, राजू पाल, डॉ. संजय गौतम, श्रीराम चौधरी, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

NATION WATCH -->