उत्तर प्रदेश - BJP की मिशन 2022 के लिए तैयारी - NATION WATCH (MAGZINE) (UPHIN-48906)

Latest

Breaking News

[Nation Watch - Magzine - Title Code - UPHIND-48906]

Nation Watch


Monday, January 4, 2021

उत्तर प्रदेश - BJP की मिशन 2022 के लिए तैयारी



भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने वर्ष 2022 के सियासी समर के लिए कमर कस ली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों संग बैठक कर सभी के काम बांट दिए। वहीं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए बूथ स्तर के कामों को नए सिरे से आवंटित करने पर भी मंथन हुआ। जल्द ही पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नए सिरे से कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक रविवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में हुई। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी  राधा मोहन सिंह की उपस्थिति व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा एव संजीव चौरसिया सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में वर्ष 2022 के लिए अभी से रणनीति बनाने का फैसला हुआ। 

यह बने क्षेत्र प्रभारी
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर को पश्चिम क्षेत्र, गोविन्द नारायण शुक्ला को प्रदेश मुख्यालय, अश्वनी त्यागी को ब्रज, अमरपाल मौर्य को अवध, सुब्रत पाठक को काशी, अनूप गुप्ता को गोरखपुर, प्रियंका सिंह रावत को कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र का प्रभारी घोषित किया गया। बैठक में तय किया गया कि पंचायत चुनाव को लेकर जिला स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएगीं। ये बैठकें प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में आगामी 7 से 17 जनवरी तक बैठकें होंगी। इसके साथ ही बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किये गए और पार्टी ने स्वामी विवेकानंद की जयन्ती 12 जनवरी को युवा मोर्चा द्वारा जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना तैयार की।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि वैश्विक स्तर पर सर्वें और रिसर्च करने वाली फर्म मानिंग कंसल्ट के नवीनतम सर्वेक्षण के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेट रेटिंग 55 प्रतिशत है, जो सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि हम सबके लिए गर्व की बात है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना से गांव, गरीब, किसान के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन की खुशहाली का संकल्प लिया है। इस संकल्प की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ईमानदार, निष्ठावान एवं गांव के विकास के लिए समर्पित लोगों के चुनकर आने से ही पूर्ण सार्थकता प्राप्त होगी। इसलिए पंचायत चुनाव भाजपा की प्राथमिकता है। 

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि विजय के संकल्प के साथ पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उतरेगी। पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता मोदी और योगी की जनकल्याणकारी योजनाओं का संवाहक बनकर जनता के दरबार में पहुंचेगें। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पंचायत चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अब तक हुए कार्यों का व्यौरा रखा। 

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

NATION WATCH -->