37 नंबरों से आई कॉल, महिला से की अश्लील बातें - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Saturday, December 26, 2020

37 नंबरों से आई कॉल, महिला से की अश्लील बातें



मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की एक महिला पिछले कुछ दिनों से अनजान मोबाइल नंबरों से परेशान हैं। इन नंबरों से कॉल कर महिला से अश्लील बातें की जा रही हैं। महिला ने ऐसे 37 मोबाइल नंबरों की सूची एसएसपी कार्यालय में मुहैया कराई है। मामले में पल्लवपुरम थाना पुलिस और सर्विलांस सेल को जांच दी गई है।

रुड़की रोड निवासी महिला के अनुसार, वह प्रोविजन स्टोर चलाती हैं। पिछले कुछ दिन से उनके मोबाइल पर अनजान नंबरों से कॉल आ रही हैं। कॉलकर्ता अश्लील बातें करता है। विरोध करने पर उसके पति व बच्चों का अपहरण करने की धमकी देता है। महिला ने बताया कि वह कई नंबर ब्लॉक कर चुकी है। इसके बाद आरोपी नए नंबरों से कॉल करता है।

4 दिसंबर से 23 दिसंबर तक आरोपी ने कुल 37 अलग-अलग मोबाइल नंबरों से महिला को कॉल की है। पीड़िता ने बताया कि वह धमकी मिलने से भयभीत हैं। 23 दिसंबर को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पीड़िता ने उक्त मोबाइल नंबरों की सूची मुहैया कराई है। इसके अलावा उन्होंने पूरे मामले की शिकायत उप्र सरकार के ऑनलाइन पोर्टल आईजीआरएस पर भी की है।
 
महिला ने एसएसपी कार्यालय पर लिखित शिकायत की है। पीड़िता मुझसे भी मिली हैं। उन्होंने मुझे पूरा प्रकरण बताया है। इसकी जांच कराई जा रही है। - बिजेंद्र शर्मा, एसएसआई थाना पल्लवपुरम

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->