सिद्धार्थनगर - सदभावना सेवा समिति ने स्थापना दिवस पर बांटे कम्बल - NATION WATCH (MAGZINE) (UPHIN-48906)

Latest

Breaking News

[Nation Watch - Magzine - Title Code - UPHIND-48906]

Nation Watch


Monday, January 13, 2020

सिद्धार्थनगर - सदभावना सेवा समिति ने स्थापना दिवस पर बांटे कम्बल






संतोष कौशल, सिद्धार्थनगर


बिस्कोहर । सदभावना सेवा समिति ने रविवार  को नगर पंचायत बिस्कोहर के उत्तर यादव डिहवा पर प्रथम स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रदेश सचिव आकाश मिश्रा व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कौशल ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर मुख्य अतिथि बाबा सहजराम ने कहा कि गरीब, असहाय, शरीरिक या आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को मदद करने में सदभावना सेवा समिति बेहतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति के लोग बिस्कोहर नगर पंचायत के अलावा अन्य ग्राम पंचायत में भी लोगों को सेवा करने का काम कर रहे हैं। इसके लिए समिति के सभी लोग बधाई के पात्र है। स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्र के तीन सौ गरीबों और असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया।



कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर  विजय दुबे ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करने से बड़ा कोई कार्य नहीं है। गरीबों की सेवा कर जो मानसिक सुख व शांति मिलती है वो अन्य किसी कार्य से प्राप्त नहीं होती।
वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा जिला प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि समिति द्वारा जो सेवा कार्य किए जा रहे हैं वो प्रशंसनीय व सराहनीय हैं।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्रीनारायण उपाध्याय ने कहा कि समिति निरंतर गरीबों और बेसहारा जनता के साथ खड़ी है। जितना भी हो सकता है, समिति करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद एवं गरीबों की सेवा करने से जो आत्मसंतुष्टि मिलती है वो कहीं भी नहीं मिलती। उनका यह भी कहना था कि हर धर्म यही सीखाता है कि हम सब बेसहारा, जरूरतमंद एवं गरीबों की सेवा करें।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने मुख्य व विशिष्ट अतिथि को शॉल देकर सम्मानित किया गया।
संचालन आनंद त्रिपाठी ने किया ।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीनारायण उपाध्याय , उपाध्यक्ष संतोष कौशल , सचिव आकाश मिश्रा , संरक्षक राज त्रिपाठी , उप सचिव सुनील मिश्रा , प्रदेश संयोजक रमेश चौधरी , थानाध्यक्ष विजय दुबे , सुधीर त्रिपाठी , गजेन्द्र सिंह , अब्दुल मलिक , लल्लू दुबे , जिलाध्यक्ष राम आशीष चौधरी , अवनीश उपाध्याय , रमेश गुप्ता , जुबैर फैसल , भोला कौशल , रेवती रमण त्रिपाठी , आशुतोष गुप्ता , अमित शुक्ला , विजय कुमार तिवारी , हरिहर जायसवाल , साहिल खान , अखिलेश पाठक , लाला साहू , विनय तिवारी , राम बहाल यादव , अजय कुमार श्रीवास्तव , मंतराम यादव , अजय शुक्ला , प्रभारी चौकी इंचार्ज राम प्रभा सिंह आदि लोग मुख्य रुप से मौजूद थे।







No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

NATION WATCH -->