धोनी की आलोचना करके ट्रोलर्स के निशाने पर आए तेंदुलकर* - NATION WATCH (MAGZINE) (UPHIN-48906)

Latest

Breaking News

[Nation Watch - Magzine - Title Code - UPHIND-48906]

Nation Watch


Tuesday, June 25, 2019

धोनी की आलोचना करके ट्रोलर्स के निशाने पर आए तेंदुलकर*


ट्रोलर्स के निशाने पर कब कौन आ जाए। किसी को नहीं पता। फिलहाल तो सचिन तेंदुलकर इनके निशाने पर आ गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन पर बोलने के बाद मास्टर ब्लास्टर को फैंस ने अपने निशाने पर ले लिया।

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में सचिन तेंदुलकर ने कहा था कि अफगानिस्तान के खिलाफ धोनी और केदार जाधव स​हित मीडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में सकारात्मकता की कमी दिखाई दी। वह इस प्रदर्शन को देखकर निराश हुए। यह और भी अच्छा हो सकता था। साथ ही केदार जाधव और धोनी के बीच हुई पार्टनरशिप से वह खुश नहीं थे।

मास्टर ब्लास्टर के अनुसार जाधव के ऊपर दबाव था। हालात को जल्दी संभालने के लिए उन्हें किसी एक की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जाधव और धोनी जो चाहते थे, उस स्ट्राइक रेट के अनुसार नहीं खेल पाए। बस फिर क्या था ट्रोलर्स को भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी को अपना निशाने बनाने में ज्यादा समय नहीं लगा।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

NATION WATCH -->