118 साल पुरानी तस्वीर को देख आज भी कांप जाती है रूह...... - NATION WATCH (MAGZINE) (UPHIN-48906)

Latest

Breaking News

[Nation Watch - Magzine - Title Code - UPHIND-48906]

Nation Watch


Saturday, June 9, 2018

118 साल पुरानी तस्वीर को देख आज भी कांप जाती है रूह......


यह तस्वीर 118 साल पुरानी है। पहली नजर में यह एक सामान्य तस्वीर लगती है जिसमें कुछ लड़कियां पोज देती नजर आ रही हैं। मगर जो भी इसे गौर से देखता है वह सन्न रह जाता है। आखिर ऐसा क्या है इस फोटो में? यह तस्वीर 1990 में आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट में ली गई। इसमें नजर आ रही लड़कियां कपड़ा मिल में काम करती हैं। सभी अपनी यूनिफॉर्म पहने नजर आ रही हैं। उनकी कमर में औजार बंधा है और सभी के हाथ मुड़े हुए हैं।


इस पुरानी तस्वीर को सबसे पहले ‘बेलफास्ट लाइव’ ने इंटरनेट पर पोस्ट किया था। यकीनन जब वेबसाइट वालों ने इस तस्वीर को देखा होगा, तो उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि यह कितनी रहस्यमयी है? मगर लिंडा नाम की महिला ने तस्वीर पर जो कमेंट किया, उसने सभी को हैरान कर दिया।
लिंडा ने दूसरी पंक्ति में दाईं तरफ बैठी लड़की की ओर इशारा करते हुए लिखा,’क्या किसी ने लड़की के कंधे पर रहस्यमयी हाथ पर गौर किया?’ यह पढ़कर खुद तस्वीर पोस्ट करने वाले भी हैरान थे क्योंकि गौर से देखने पर साफ है कि जिस लड़की की कंधे पर हाथ नजर आ रहा है वह पीछे खड़ी लड़की का भी नहीं है। पीछे जो लड़की खड़ी है उसके हाथ बंधे हुए हैं।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की भी संभावना को खारिज किया गया है कि तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस दौर में यह तस्वीर ली गई, उस दौरान तकनीक इतनी एडवांस नहीं थी। तो फिर यह हाथ किसका है?

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

NATION WATCH -->