सिद्धार्थनगर - सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जयंती - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Tuesday, November 1, 2022

सिद्धार्थनगर - सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जयंती






संतोष कौशल



बिस्कोहर । नगर सहित ग्रामीण इलाकों में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

सोमवार को त्रिलोकपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह व पुलिस चौकी बिस्कोहर में चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार यादव के नेतुत्व में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया । इस अवसर पर सभी पुलिस कर्मियों को राष्टीय एकता का शपथ दिलाया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता गजेन्द्र प्रताप सिंह व वीना सिंह ने भी अपने आवास पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास से मनाई।




नगर स्थित कालेज ऑफ एक्सीलेंस , पूर्व माध्यमिक विद्यालय , इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल प्रथम , कम्पोजिट विद्यालय कोहडौरा , बड़हरा विशुनपुर , फुलपुर राजा , बुड्ढी खास , संग्रामपुर , प्राथमिक विद्यालय हरिबंधनपुर , गदाखौवा , सिकरा बुजुर्ग , गौरा बड़हरी , बेलवा बाबू , दलपतपुर में भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया ।



इस अवसर पर न्याय पंचायत बिस्कोहर के संकुल हेड उमाकांत गुप्ता ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल देश के गृह मंत्री रहते हुए अनेक रियासतों को भारत में विलय कराएं और देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे।  इस दौरान राजेश अवस्थी उर्फ कालिया बाबा , पंकज सिंह , अंजली गुप्ता , अभयंकर सिंह , आकाश मिश्रा , अमित कुमार मलिक , सुरेश कुमार , आशीष चौधरी , राहुल कुमार , बृजेश चौहान , ओम प्रकाश भारती आदि मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->