युवा चेहरों पर ज्यादा फोकस करना गलती - राहुल - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Tuesday, March 9, 2021

युवा चेहरों पर ज्यादा फोकस करना गलती - राहुल


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी की नीतियों में बड़े फेरबदल के संकेत दिए हैं। इंडियन यूथ कांग्रेस के नेताओं को संबोधित करते हुए राहुल गाांधी ने कहा कि युवा चेहरों पर बहुत ज्यादा फोकस करना 'गलती' थी। युवा कांग्रेस के नेताओं की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन लोगों को ज्यादा महत्व देने की जरूरत है, जिनके दिल में कांग्रेस है। राजनीति में विश्वास और लॉयल्टी के बारे में बात करते हुए राहुल गांधी ने भविष्य में कांग्रेस में वैचारिक तौर पर मजबूत नेताओं को महत्व देने के संकेत दिए। राहुल गांधी की यह टिप्पणी इसलिए भी अहम है क्योंकि उनके जून में एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चर्चाएं जोरों पर हैं। साफ है कि यदि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो कांग्रेस राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

बता दें कि युवा कांग्रेस की ओर से एक प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की गई है। पार्टी के आंतरिक सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने अपने इस बयान के जरिए यह संकेत दिया है कि भविष्य में पार्टी में उन्हें महत्व मिलेगा, जो उसकी विचारधारा के बारे में जानते हैं और विश्वस्त हैं। राहुल गांधी ने 2004 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उस दौर से ही उनकी छवि युवाओं को आगे बढ़ाने वाले नेता के तौर पर रही है। कई चुनावों में उन्होंने पार्टी लाइन से इतर जाते हुए युवाओं को टिकट दिए थे। इसके अलावा अहम पदों पर भी युवा नेताओं को मौके दिए गए थे।

इंडियन यूथ कांग्रेस के नेताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी कहते थे कि राजनीति में भरोसा अहम है। आज देश को ऐसे ही विश्वास और मान्यताओं की जरूरक है। राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के नेताओं से विचारधारा के लिए प्रतिबद्ध रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जो पार्टी के लिए डटे रहेंगे। इसके साथ ही राहुल गांधी ने साथ छोड़ चुके पुराने नेताओं को भी वापस लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में यदि कोई वापस आना चाहता है तो हम उसके लिए दरवाजे बंद नहीं करेंगे। 

कांग्रेस की तुलना एक महासागर से करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यदि कोई भी वापस लौटना चाहता है तो उसे इसकी मंजूरी दी जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता में ऐसे लोगों को बैठना चाहिए, जो उसके पीछे नहीं रहते बल्कि पार्टी की विचारधारा को महत्व देते हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने कहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया यदि पार्टी में रहते तो सीएम बनते, लेकिन बीजेपी में जाकर बैकबेंचर हो गए।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->