आतंकी संगठन से मिली मुकेश अंबानी धमकी - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Monday, March 1, 2021

आतंकी संगठन से मिली मुकेश अंबानी धमकी



मुंबई में बिजनसमैन मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखे जाने का मामला उलझता जा रहा है। रविवार को दावा किया गया था आतंकी संगठन जैश-उल-हिंद ने विस्फोटक रखे जाने की जिम्मेदारी ली थी लेकिन अब इस मामले में एक और ट्विस्ट आ गया है। जैश-उल-हिंद ने अब मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखे जाने से इनकार कर दिया है।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने आधिकारिक तौर पर जैश-उल-हिंद के एक बैनर को शेयर किया है जिसमें कहा गया है कि संगठन ने अंबानी को कभी कोई धमकी नहीं दी और मीडिया में आई खबरें फेक हैं।

बता दें कि बीते गुरुवार को मुंबई में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर के बाहर लावारिस गाड़ी में जिलेटिन स्टिक (विस्फोटक पदार्थ), मुंबई इंडियन्स के लोगो और एक धमकी भरी चिट्ठी मिली थी।

अब मुंबई पुलिस ने जो बैनर जारी किया है उसके मुताबिक आतंकी संगठन ने कहा है कि वह कभी भी कुफ्रों से पैसे नहीं लेता और उसकी मुकेश अंबानी से कोई लड़ाई नहीं है। इस बैनर के ऊपर लिखा है, 'अंबानी को जैश-उल-हिंद से कोई खतरा नहीं है।' इस चिट्ठी में लिखा है, 'हमारी लड़ाई बीजेपी और आरएसएस के फासीवाद से है।'

हालांकि, पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है। 

वहीं, रविवार को जारी किए गई चिट्ठी में लिखा था, 'टेलीग्राम ऐप पर मिले लेटर में कहा गया है, 'अंबानी के घर के पास एसयूवी खड़ी करने वाला सही जगह पर पहुंच गया है। यह सिर्फ ट्रेलर था और पूरी पिक्चर आना अभी बाकी है।' यही नहीं लेटर में अखलाक की हत्या, गुजरात के दंगों और दिल्ली की हिंसा का भी जिक्र किया गया है। पत्र में लिखा गया है, 'अब तुम्हें इस बात पर हैरानी होनी चाहिए कि आखिर हम कौन हैं? हम वही अखलाक हैं, जिसे तुमने एक गाय के लिए मार डाला था। हम वे लोग हैं, जिन्हें दिल्ली की हिंसा में मारा गया था। हम वे बहने हैं, जिनका गुजरात में रेप किया गया था। हम तुम्हारी रात के बुरे सपने हैं। हम तुम्हारे पड़ोस में हैं। ऑफिस में हैं। तुम लोग हमें ऐसे पास कर देते हो, जैसे किसी सामान्य आदमी को। हम हर जगह हैं। हमें तुम्हारे जैसे प्रॉस्टिट्यूट कारोबारियों से दिक्कत है, जिसने बीजेपी और आरएसएस के हाथों अपनी आत्मा को बेच दिया है।'

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->