सिद्धार्थनगर --समाजसेवी ने जरूरतमंदों के बीच बांटे रजाई व कंबल - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Tuesday, December 22, 2020

सिद्धार्थनगर --समाजसेवी ने जरूरतमंदों के बीच बांटे रजाई व कंबल

 





संतोष कौशल, सिद्धार्थनगर 



बिस्कोहर सिद्धार्थनगर ।   

एकाएक बढ़ती ठंड से बिशुनपुर हरी , गेरुइया  भड़रिया  , डोमसरा, वैनिया खास , रमवापुर जगतराम , लुगरेडीहा एवं सेखुईसेनापति आदि गाँव में ठिठुर रहे 100 गरीब असहायों को समाजसेवी प्रेम कुमार पांडेय ने रजाई व कम्बल वितरण किया। 

रजाई व कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी प्रेम कुमार पाण्डेय ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगा । तबसे मैं सार्वजनिक स्थलों के साथ गांवों में घूम घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच रजाई व कंबल का वितरण कर रहा हूं। । उन्होंने बताया कि यह कार्य मै पिछले कई वर्षों से करते आ रहा हूं।


 *रजाई व कंबल वितरण को लोगों ने बताया सराहनीय कदम* 


कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है। एक ओर जहां  ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है। लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है। ऐसे असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं। समाजसेवी ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। 

गरीब असहाय लोगों में रजाई व कम्बल वितरण करना लोगों द्वारा सराहनीय कदम बताया जा रहा है। 

मौके पर चन्दर , मंगल श्रीवास्तव ,  पुनवासी नरेश ,बहोरे ,बड़कन दर्जी , रंजीत , चिन्नू रामनाथ , खलीलुल्लाह रामदास , मुनेश्वर आदि मौजूद रहें ।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->