कार्यकर्ताओं के दम पर 2022 का चुनाव लड़ेगी भाजपा- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - NATION WATCH - बदलते भारत की आवाज़ (MAGZINE)

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Search This Blog

Breaking News

धर्म के नाम पर आरक्षण संविधान संवत नहीं- केंंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह*CISF के हवाले होगी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा, रिपोर्ट तैयार*अमित शाह एडिटेड वीडियो मामले में जांच के लिए 6 राज्यों में रवाना हुईं दिल्ली पुलिस की टीमें*उत्तराखंड: बारिश से बुझी कुमाऊं इलाके के जंगलों में लगी आग*बिहार: भागलपुर में एनएच-80 पर सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत*गुरुग्राम STF और दिल्ली पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, लॉरेंस गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार*पश्चिम बंगाल: बशीरहाट से BJP प्रत्याशी और संदेशखाली की पीड़िता को मिली X कैटेगरी की सुरक्षा*5 मई को अयोध्या में रोड शो करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी || [Nation Watch - Magazine - Title Code - UPHIND-48906]

Nation Watch


Tuesday, December 15, 2020

कार्यकर्ताओं के दम पर 2022 का चुनाव लड़ेगी भाजपा- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर सपा कांग्रेस झूठ बोल रही है। किसानों को गुमराह किया जा रहा है। बिल किसानों का हितैषी है। इसको लेकर भाजपा यूपी में किसान पंचायत करने जा रही हैं। 2022 का चुनाव भाजपा कार्यकर्ता और संगठन के दम पर लड़ेगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को आईएमए में हाल में बरेली समेत सात जिलों के नव नियुक्त क्षेत्रीय टीम समेत पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने मंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बातचीत कर पंचायत और आने वाले चुनाव की रणनीति तैयार की।

पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में कहीं भी किसान विरोध नहीं कर रहे हैं। कुछ राजनीतिक पार्टियों के लोग अफवाह फैला रहे हैं। किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस और सपा दोनों पार्टियां किसान बिल को लेकर झूठ बोल रही हैं। भाजपा ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री ने इसको लेकर किसान पंचायतें शुरू कर दी हैं। पूरे प्रदेश में भाजपा पदाधिकारी किसानों के बीच जाकर उनको किसान बिल के बारे में सही जानकारी दे रहे हैं। जिससे कि अफवाहों का खंडन किया जा सके।

आईएमए हाल में बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर व आंवला, पीलीभीत के मंडल प्रभारी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रदेश सहमहामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय अध्य्क्ष रजनीकांत माहेश्वरी, हर्षवर्धन आर्य, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष केएम अरोरा, आंवला अध्य्क्ष वीर सिंह पाल, संजीव अग्रवाल, रविन्द्र सिंह राठौर, रजनीश पांडेय, गुरुभाग सिंह, संजीव शर्मा, आदेश प्रताप सिंह, डा. विनोद पागरानी, प्रदीप पुष्कर, अंकित माहेश्वरी, राज अग्रवाल, बंटी ठाकुर, अभय चौहान, रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी समेत चारो जिलों के पदाधिकारी मौजूद थे।

नए साल में कार्यकर्ताओं को मिलेगा मोर्चा के संगठनों का तोहफा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एमएलसी चुनाव की वजह से पार्टी संगठन के पदाधिकारी व्यस्त थे। अब जल्दी ही जिलों में युवा मोर्चा महिला मोर्चा समेत अन्य मोर्चा का गठन किया जाएगा। जल्द ही पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

सपा, कांग्रेस में परिवार वाद, भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी : कर्मवीर
भाजपा के प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह ने कहा कि सपा और कांग्रेस एक परिवार की पार्टी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हमारे लिये हमारा कार्यकर्ता सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि हमारा मंडल प्रभारी अनुभवी कार्यकर्ता है, सभी मंडल प्रभरियों का दायित्व कार्र्यकर्ताओं का निर्माण और संगठन को मजबूत बनाना है। क्षेत्र के सभी वर्ग व समाज के लोगो को जोड़ना है। उनको कार्यकर्ता बना कर भाजपा का विस्तार करना है। सप्ताह में एक बार सभी मंडल प्रभरियो को मंडल प्रवास करना है। बूथ व संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिए।

मॉडल टाउन गेट खुलवाने की प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत 
मॉडल टाउन की रहने वाली एडवोकेट ऋतु अरोरा ने सार्वजनिक गेट को बंद करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष से की। उन्होंने कहा कि भाजपा महानगर अध्यक्ष अपने पद का दुरुपयोग कर मॉडल टाउन गेट को जबरन बंद किए हुए हैं। जबकि वह सार्वजनिक रास्ता है। उन्होंने गेट को खुलवाए जाने की मांग की। इससे पूर्व डॉ दिवाकर चौबे भी डीएम से लेकर शासन तक इसकी शिकायत कर चुके हैं। कई बार इसकी जांच एसडीएम ने मौके पर जाकर की।इसके बावजूद भी प्रशासन गेट खुलवाने में नाकाम रहा।

प्रदेश अध्यक्ष की क्लास में कई नेता फेल नहीं बता पाये नाम
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शाहजहांपुर बदायूं जिलों के बाद बरेली और पीलीभीत महानगर, आंवला जिले के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से बूथ की संख्या, मंडल अध्यक्ष और मंत्री व उपाध्यक्षों के नाम पूछे। भाजपा के कई नेता अपनी ही कमेटी में मंत्रियों और उपाध्यक्षों के नाम नहीं बता पाये। सरेआम किरकिरी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें बैठा दिया और होमवर्क कर बैठक में जाने के निर्देश दिए।

बड़ा बाग हनुमान मंदिर में लिया आर्शीवाद, नेताओं के घर पहुंचे अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, हर्षवर्धन आर्य, आंवला अध्यक्ष वीर सिंह पाल,  जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा ने बड़ा बाग हनुमान मंदिर में जाकर दर्शन किये। इसके बाद संभल जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी के स्टेडियम रोड स्थित आवास पर गये। कार्यक्रम के समापन के बाद भाजपा के सभी नेता सिविल लाइंस स्थित पवन मिश्रा के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने जलपान किया। पवन मिश्रा उनके बेटे शिव मिश्रा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

AD

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->