बलरामपुर - कोरोना फाइटर्स को पूर्व सांसद ने मास्क व सैनेटाइजर बांटे - NATION WATCH (MAGZINE) (UPHIN-48906)

Latest

Breaking News

[Nation Watch - Magzine - Title Code - UPHIND-48906]

Nation Watch


Friday, April 24, 2020

बलरामपुर - कोरोना फाइटर्स को पूर्व सांसद ने मास्क व सैनेटाइजर बांटे


कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान अपना फर्ज निभा रहे पुलिस कर्मियों को पूर्व सांसद ने मास्क व सैनेटाइजर वितरित किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को माल्यार्पण तथा पुष्प वर्षा कर उनकी हौसला अफजाई की। पूर्व सांसद ने मास्क बनाने वाली महिला आरक्षी को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
पूर्व सांसद दद्दन मिश्र आपदा के समय में अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों की मदद में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौरान जिस तरह से पुलिस कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी। कहा कि इस महामारी से निपटने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। लोगों को लाक डाउन का पालन करके सरकार और कर्मयोगियों का सहयोग करना चाहिए। पूर्व सांसद ने कोतवाली देहात में एएसपी अरविंद मिश्र, सीओ सिटी राधारमण सिंह व प्रभारी निरीक्षक बीके सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया। थाने के पुलिस कर्मियों पर पुष्प वर्षा करके उनका आभार व्यक्त किया। कहा कि पुलिस कर्मी ड्यूटी के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। इसी क्रम में पूर्व सांसद ने केन्द्रीय विद्यालय पहुंचकर यहां क्वारंटीन किए गए लोगों का हाल जाना। उन्होंने लोगों को मास्क व सैनेटाइजर वितरित किया। गांव में जाकर जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान निवर्तमान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, सेतुबंध त्रिपाठी, अरविंद तिवारी, विजय दूबे, अतुल त्रिपाठी, सुजीत शुक्ला, अक्षय शुक्ला व पंकज मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

NATION WATCH -->