सिद्धार्थनगर - भाजपा पिछड़ा वर्ग ने चलाया सदस्यता अभियान - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Wednesday, August 14, 2019

सिद्धार्थनगर - भाजपा पिछड़ा वर्ग ने चलाया सदस्यता अभियान


(संतोष कौशल ,बिस्कोहर ,सिद्धार्थ नगर)

 बिस्कोहर । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिस्कोहर मंडल के द्वारा मंगलवार को इटवा विधानसभा क्षेत्र के बुढ़ऊ बाजार में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता अभियान के बाद सांगठनिक विकास व निचले पायदान तक पहुंच बनाने के विषय पर बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद वर्मा ने किया ।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री शिवनाथ चौधरी ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का स्वर्णिम काल है। जिसमें भाजपा नेतृत्व पिछड़ा वर्ग समूह के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विकास व सत्ता की भागीदारी पर विशेष ध्यान दे रही है। कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष विनोद वर्मा , द्वारपाल चौरसिया , माधव यादव , राम अजोरे विश्वकर्मा , हरि यादव , अर्जुन चौधरी , राम पूजन सोनी , अखंड प्रताप सिंह , अनिल मौर्या , घनश्याम यादव , अनुज सिंह आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->