ईद का चांद दिखा, देश भर में कल मनाया जाएगा ईद-उल-फितर - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Tuesday, June 4, 2019

ईद का चांद दिखा, देश भर में कल मनाया जाएगा ईद-उल-फितर


नई दिल्ली

देशभर में बुधवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। मंगलवार देर शाम दिल्ली के साथ ही कोलकाता, बनारस, असम समेत विभिन्न हिस्सों में ईद का चांद देखा गया। इसी के साथ रमजान का मुकद्दस महीना खत्म हो गया।
ईद के दिन सभी एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं और अमन व बरकत की दुआ मांगते हैं। बता दें कि साल में 2 बार ईद मनाई जाती है। यह ईद ईद-उल-फितरके नाम से जानी जाती है। इसी मीठी ईद भी कहते हैं। दूसरी ईद को ईद-उल-अजहा या बकरीद के नाम से जाना जाता है।

दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि देश भर में बुधवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोलकाता, बिहार में पटना समेत कई इलाकों, उत्तर प्रदेश के संभल और असम के अलावा कई जगहों से चांद के दीदार होने की पुष्टि हुई है।

दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अब्दुल बुखारी ने भी चांद देखने वाली समिति की बैठक के बाद मंगलवार को ईद का चांद देखे जाने का ऐलान किया। ऐतिहासिक मस्जिद के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, 'आज चांद दिखा है। इसका मतलब है कि दिल्ली और देश के दूसरे हिस्सों में कल ईद मनाई जाएगी।'

गौरतलब है कि ईद का त्योहार रमज़ान के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है। इस बार रमजान का महीना सात मई से शुरू होकर चार जून को खत्म हो गया। इस बार 29 रोजे रखे गए। इस दिन मीठे पकवान बनाए जाते हैं। खासकर सेवइयां जरूर बनाई जाती हैं। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं। सऊदी अरब में एक दिन पहले ही चांद दिखा था, इसलिए वहां मंगलवार को ही ईद मनाई गई।





(Nbt)

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->