सिद्धार्थनगर- लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर लगाया हैट्रिक - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Friday, May 24, 2019

सिद्धार्थनगर- लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर लगाया हैट्रिक


(परितोष मिश्रा ,सिद्धार्थनगर)


सिद्धार्थनगर

लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर लगाया हैट्रिक |
जिले के डुमरियागंज लोकसभा से भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी जगदम्बिका पाल ने चुनाव जीतकर ये साबित कर दिया कि किसी भी काम मे जीत हासिल करने के लिए मेहनत के साथ साथ तजुर्बा और लोगो से बात करने की भाषा शैली का होना बहुत ही आवश्यक है| जनता के प्रति व्यवहार कुशल होना भी एक प्रत्याशी के लिए बेहद जरूरी है, पहले कांग्रेस से जिले में सांसद का कार्यभार संभाला और बाद में भाजपा के बैनर तले मोदी के लहर में जीत हासिल करने  में कामयाब रहे इस बार भी भाजपा के सिपाही बन कर जिले के लिए लड़ाई लड़ने को मैदान में थे, लेकिन इस बार लड़ाई बेहद दिलचस्प थी एक तरफ जिले के लोकप्रिय सांसद के रूप में जनता के दिलो पर राज करने वाले जगदम्बिका पाल तो दूसरी तरफ गठबंधन प्रत्याशी


आफताब आलम मैदान में थे, कांग्रेस प्रत्याशी भी मैदान में उतरे लेकिन जनता को रिझाने में कामयाब नही हो पाए| लेकिन भाजपा की टक्कर सीधे गठबंधन से थी आफताब आलम लगातार भाजपा प्रत्याशी  का पीछा करते रहे लेकिन सब कुछ होने के बाद भी कही न कही जनता अपने पुराने सांसद को छोड़ना नही चाहती थी, इसीलिए एक बार फिर जिले के विकास और जनता के विश्वास का फूल खिलाकर ये साबित कर दिया कि जनता को भी अपने इस सांसद से उतना ही लगाव है जितना कि सांसद को जिले की जनता से| सांसद जगदम्बिका पाल जिले के लोगो को जनता नही बल्कि अपना परिवार समझते रहे है ,तो परिवार रूपी जनता कैसे अपने परिवार का साथ छोड़ती लगतार तीसरी बार चुनाव जीत कर हैट्रिक लगाना  और अपने प्रतिद्वंदी को 105413 वोटों से पीछे छोड़ना काबिले तारीफ है अब देखना ये है कि जिले की जनता और जिले के विकास लिए सांसद जी कौन सी कार्ययोजना को लेकर उतरेंगे और जनता रूपी परिवार को जीत का कौन सा उपहार देंगे ।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->