इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लोकायुक्त ने एक नगर निगम कर्मचारी के यहां छापेमार कार्रवाई की है| लोकायुक्त की टीम को कर्मचारी के घर से लाखों का कैश और बड़ी मात्रा में ज्वेलरी मिली है, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर लोकायुक्त ने आज सुबह छापा मारा है, करवाई जारी है|
जानकारी के मुताबिक इंदौर नगर निगम के कर्मचारी असलम खान के ठिकानों पर लोकायुक्त की टीम ने सोमवार सुबह छापा मारा है| माणिकबाग ब्रिज के पास अशोका कॉलोनी के मकान नंबर 129-130 में लोकायुक्त की टीम करवाई कर रही है| सुबह जैसे लोकायुक्त टीम यहां पहुंची तो हड़कंप मच गया| जानकारी के अनुसार अब तक लोकायुक्त की छानबीन में 15 लाख रु नगद , लगभग 2 किलो सोना , 25 संपत्तियां जिनकी कीमत करोड़ो में है| वहीं बताया जा रहा है निगम कर्मचारी ने घर मे आलीशान थिएटर बना रखा था, साथ ही 5 लाख रु कीमत के बकरे और 6 गाड़िया भी मिली है| निगम के एक साधारण कर्मचारी के घर करोड़ों की संपत्ति का खुलासा होने से शहर भर में चर्चा है|
लोकायुक्त को लाखों नकदी, जेवर व अन्य दस्तावेज मिले जिनका परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही लोकायुक्त टीम द्वारा इंदौर में पांच अलग-अलग जगह कार्यवाही की जा रही है। कार्रवाई खत्म होने के बाद ही पूरा ब्योरा सामने आएगा।
SS MOURYA


No comments:
Post a Comment
If you have any type of news you can contact us.