नाईट आउट पर गये अगली सुबह नहीं लौटा, लगा एक साल बैन... - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Saturday, July 21, 2018

नाईट आउट पर गये अगली सुबह नहीं लौटा, लगा एक साल बैन...

अपनी पत्‍नी के साथ श्रीलंकाई क्रिकेटर जेफ्री वेंडरसे (Photo : Twitter/Vandersay)


श्रीलंकाई लेग स्पिनर जेफ्री वेंडरसे को एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया है और उनपर वार्षिक अनुबंध का 20 फीसदी जुर्माना लगा है। कोड ऑफ कंडक्‍ट का उल्‍लंघन करने पर श्रीलंका क्रिकेट ने क्रिकेटर पर यह कार्रवाई की। वेंडरसे को वेस्‍टइंडीज दौरे पर बारबडोस में होने वाले तीसरे टेस्‍ट मैच से पहले घर भेज दिया गया है। सेंट लूसिया में ‘नाइट आउट’ के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने वेंडरसे पर अनुशासनात्‍मक कार्रवाई की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरे टेस्‍ट के ड्रॉ होने के बाद वेंडरसे व तीन अन्‍य खिलाड़ी सेंट लूसिया के एक नाइट क्‍लब गए थे। अगली सुबह 28 वर्षीय क्रिकेटर अपने कमरे में नहीं मिला तो टीम मैनेजमेंट ने पुलिस से शिकायत की। कुछ घंटों बाद होटल पहुंचे वेंडरसे ने टीम प्रबंधन को बताया कि बाकी खिलाड़ी उसे नाइट क्‍लब में अकेला छोड़कर होटल लौट आए और वह रास्‍ता भटक गया।

वेंडरसे का कैरेबियन दौरा 23 जून को ही खत्‍म हो गया था मगर उसकी सजा तब तक टाली गई जब तक एक जांच कमेटी ने टूर पर टीम मैनेजर, असंका गुरुसिंहा की रिपोर्ट नहीं पढ़ ली। वेंडरसे को इसके चलते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी सीरीज के लिए भी टीम में नहीं रखा गया।

वेंडरसे के घटना पर खेद व्‍यक्त करने के बाद निलंबन और जुर्माना लगाया गया। श्रीलंका क्रिकेट ने खिलाड़ी को बता दिया है कि सजा के दौरान अगर वह कॉन्‍ट्रैक्‍ट के किसी भी नियम का उल्‍लंघन करता है तो बेहद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वेंडरसे पहली बार विवादों में नहीं आए हैं। पिछले साल भारत का दौरा करने से पहले कई घरेलू मैचों में वह नहीं खेले थे जिसके लिए उन्‍हें चेतावनी जारी की गई थी।

श्रीलंकाई क्रिकेटरों का बर्ताव पिछले कुछ महीनों में ठीक नहीं रहा है। 16 जुलाई को अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल, कोच चंडिका हथारुसिंघा और मैनेजर असंका गुरुसिंहा पर चार वनडे और दो टेस्ट मैचों का प्रतिबंध लगाया था। पिछले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर सेंट लूसिया टेस्ट में चंडीमल पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगा था जिसके विरोध में श्रीलंकाई टीम मैच के तीसरे दिन मैदान पर दो घंटे की देरी से उतरी थी। इसी कारण इन तीनों पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->