सिद्धार्थनगर - सिद्धार्थनगर की रीनू सिंह जेआरएफ के लिए हुई चयनित - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Tuesday, March 19, 2024

सिद्धार्थनगर - सिद्धार्थनगर की रीनू सिंह जेआरएफ के लिए हुई चयनित


चयन पर लोगों ने दी बधाई,  सिद्धार्थ विश्व विद्यालय में कर रही है शोध, 

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील छेत्र के नाउवागांव निवासी व डुमरियागंज ब्लॉक के पूर्व प्रमुख रण विजय सिंह की पुत्री रीनू सिंह जेआरएफ के लिए चयनित हुई है। भारतीय अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली द्वारा रीनू सिंह को जेआरएफ के लिए चयनित किया गया है। वो सिद्धार्थनगर जिले में स्थित सिद्धार्थ विश्व विद्यालय में डाक्टर सच्चिदानंद चौबे इतिहास विभाग के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रही है |

रीनू  ने बताया कि नेट जेआरएफ के लिए उन्होंने नियमित पढ़ाई की थी।  उन्होंने टाइम मेनेजमेंट का ध्यान रखते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी। उनका कहना है कि युवाओं को सोशल मीडिया का उपयोग अपने करियर को बेहतर बनाने में करना चाहिए ना कि सिर्फ मनोरंजन का साधन बनाने में। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की शुरूआती मेहनत ही उन्हें सफलता दिलाती है। सफलता का कोई शोर्टकर्ट नहीं होता है।  उनके पिता रणविजय सिंह ने बताया की रीनू की प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर से हुई। बचपन से ही पढ़ाई के प्रति बहुत गंभीर थी।ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करती थी।  आज हम सभी बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे रहे। गांव के लोग कहते है की बचपन से हमने रीनू को पढ़ाई लिखाई के प्रति बहुत समर्पित देखा है। आज उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। 


इन्होंने दी बधाई 

रीनू की इस उपलब्धि पर इंदु सिंह, रामेंद्र कुमार सिंह, निर्मला सिंह, मनोज तिवारी, यशवंत यादव, प्रवीण सिंह, अमित कुमार, नागेंद्र पाण्डेय, सोनिया सिंह, युवराज पांडेय, विनय कुमार सिंह आदि ने बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->