EC की प्लानिंग , वोट देने के लिए नहीं जाना होगा घर - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Monday, January 25, 2021

EC की प्लानिंग , वोट देने के लिए नहीं जाना होगा घर



अपने घर-परिवार से दूर दूसरे शहरों में बसे लोगों को चुनाव में वोट देने के लिए घर जाने की जरूरत अब नहीं पड़ेगी। चुनाव आयोग ऐसी योजना पर कामकर रहा है जिससे जल्द ही किसी भी पोलिंग बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जा सकेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बतायाकि मतदाता को देश में किसी भी मतदान केंद्र पर जाकर वोट देने की योजना शुरू करने पर चुनाव आयोग काम कर रहा है। रिमोट वोटिंग के प्रोजेक्ट काजल्द ही मॉक ट्रायल भी शुरू हो जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया, 'हमने IIT मद्रास और अन्य संस्थानों के साथ मिलकर रिमोट वोटिंग के प्रोजेक्ट पर पहले ही रिसर्च शुरू कर दी है और इसमें हम आगे भी बढ़ रहे हैं।'

हर चुनाव में हजारों मतदाता ऐसे होते हैं जो भौगोलिक बाधाओं की वजह से अपने वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाते। नौकरी, पढ़ाई, इलाजया किसी अन्य वजहों से मतदाता उस जगह से दूर रहते हैं जहां उनका नाम मतदाता सूची में है।

रिमोट वोटिंग प्रोजेक्ट ऐसे ही मतदाताओं को वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने की इजाजत देगा जो किसी न किसी वजह से अपने मतदान क्षेत्र से दूर रहने को मजबूर हैं। 

चुनाव आयोग विदेशों में रह रहे मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा शुरू करने पर भी विचार कर रहा है, जिन्हें मौजूदा व्यवस्था के तहत वोटिंग के लिए अपने मतदान केंद्र पर जाना जरूरी है।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->