यूपी -: एक व्यक्ति की मंथली इनकम 4 रुपये - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Wednesday, December 23, 2020

यूपी -: एक व्यक्ति की मंथली इनकम 4 रुपये



उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में राजस्व  विभाग ने एक अजब कारनामा कर दिया। एक व्यक्ति का आय प्रमाण पत्र महज 4 रुपए महीने का बन गया। यानी  व्यक्ति की सालाना आय 48 रुपए मात्र है। अब अधिकारी प्रमाण पत्र को निरस्त  करने में जुटे हैं।

बीसलपुर  तहसीलदार आशुतोष कुमार ने बताया कि गांव अजुर्नपुर के रहने वाले बाबू राम ने कुछ दिनों पहले अपना  आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक साइबर कैफे पर ऑनलाइन आवेदन किया था।  ऑनलाइन आवेदन में ग्रामीण ने 4000 रुपए मासिक और 48 हजार रुपए वार्षिक आय  होने का प्रमाण दिया था। लेकिन 19 दिसंबर को तहसीलदार आशुतोष कुमार के  हस्ताक्षर से एक आय प्रमाण पत्र जारी किया गया जिसमें 4 रुपए मासिक आय और  48 रुपए वार्षिक आय दिखाई गई। तहसील प्रशासन से  प्रमाणित प्रमाण पत्र में तहसीदार आशुतोष कुमार के हस्ताक्षर भी मौजूद थे।  साथ में यह भी कहा गया कि यह 3 वर्ष तक ही मान्य होगा। जब  यह प्रमाण पत्र ग्रामीण के हाथ गया तो वह देखकर हैरान हो गया। ग्रामीण ने  जब प्रमाण पत्रों को राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिखाया तो अधिकारी भी  प्रमाण पत्र देखकर हतप्रभ रह गए और मामले को छुपाने में लग गए। 

तहसीलदार आशुतोष कुमार ने कहा कि बाबूराम  का आय प्रमाण पत्र 4 हजार रूपए मासिक और 48 हजार रूपए वार्षिक का बनाया  गया था, लेकिन तकनीकी वजह से गलत आय प्रमाण पत्र जारी हो गया है। डीएम  कायार्लय पत्र भेजकर आय प्रमाण पत्र को निरस्त कराने की अनुमति मांगी गई  है। अनुमति मिलते ही गलत प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया जाएगा और उसके स्थान  पर सही प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा । 

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->