सिद्धार्थनगर - 21वीं सदी की सबसे बड़ी चुनौती बनी कोरोना महामारी - NATION WATCH (MAGZINE) (UPHIN-48906)

Latest

Breaking News

[Nation Watch - Magzine - Title Code - UPHIND-48906]

Nation Watch


Wednesday, April 15, 2020

सिद्धार्थनगर - 21वीं सदी की सबसे बड़ी चुनौती बनी कोरोना महामारी




अजय कुमार 
असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास
राजकीय महाविद्यालय डुमरियागंज सिद्धार्थ नगर


कोरोनावायरस कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण ने विश्व के समक्ष एक संकटपूर्ण स्थिति को उत्पन्न किया। यह न सिर्फ मानवता के लिए चुनौती है अपितु सम्पूर्ण विश्व के जनमानस के अस्तित्व एवं प्रकृति द्वारा प्रदत्त जीवन जीने अधिकार, प्राकृतिक आवरण के संरचनात्मक ढांचे उपर कड़ा प्रहार है। इस महामारी के उपरांत जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण  एवं जीव मंडल पर क्या प्रभाव पड़ेगा?इसके बारे में कोई सोच नहीं  सकता है।
नि संदेह यह  21 वी सदी की सबसे बड़ी चुनौती है। इसका प्रभाव दुनिया के 200 से अधिक देशों पर पड़ा। अब तक विश्व में संक्रमितों की संख्या 19,46,281 तथा भारत में संक्रमितों संख्या 10,815 है। विश्व में अब तक 1,21,704 संक्रमितों एवं भारत में 353 संक्रमितों की मृत्यु हो गई। अब तक दुनिया में 4,60,107 , वहीं भारत में 1190 संक्रमित स्वस्थ्य हुए। निस्संदेह यह वक्त जीवन एवं मरण के समक्ष प्रतिस्पर्धा  का है ।
जीवन को कैसे सुव्यवस्थित एवं और ताकतवर बनाया जाय, इसको लेकर दुनिया में व्यापक प्रयास हो रहे हैं। स्वास्थ्य नीति पर निरंतर कार्य करने वाले विश्व विख्यात विद्वान हार्वे फाइनवर्ग  ने   कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण लगाने के लिए छः प्रमुख उपाय बताए हैं, जो इस प्रकार है:
1, एक कमांड प्रणाली की स्थापना की जाय।
2, व्यापक रूप से परीक्षण किया जाय ।
3,स्वास्थ्य कर्मियों को पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा उपकरण, संक्रमितों की बढ़ती संख्या के अनुरूप अस्पतालों का निर्माण किया जाय।
4, संक्रमितों की संख्यात्मक विश्लेषण किया जाय।
5, आम लोगों को जागरूक करने का प्रयास करें।
6, कुशल प्रबंधन, रणनीति के तहत सरकारी सहायता को जनमानस तक पहुंचाया जाय।
निस्संदेह कोरोनावायरस कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर उपरोक्त उपाय बहुत महत्वपूर्ण है।
भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस महामारी से निपटने के जनमानस को कोरोनावायरस कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण से मुक्त होने के लिए  सात मंत्र  दिए जो व्यवहारिक एवं अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप सभी से निवेदन है कि इन मंत्रों को मन से पालन करे। जो इस प्रकार है:

 1, बुजुर्ग विशेष ध्यान दे, जो किसी बीमारी से पीड़ित हैं।
2, लाकडाउन एवं सामाजिक दूरी के मापदंडों का पालन करें।मास्क पहने।

3, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य  मंत्रालय के गाइड लाइन का पालन करें।
4, आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें और दूसरे को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करे।
5, गरीब परिवार की देखरेख करे। भोजन से संबंधित जरुरतों को पूरा करे।
6, किसी को नौकरी से न निकाले।
7, कोरोना योद्धाओं डॉक्टर, नर्स, पुलिस, सफाई कर्मचारियों का सम्मान करे।
निस्संदेह यह 7 मंत्र का पालन प्रत्येक नागरिक का परम धर्म है। यह हमारे जीवन को इस महामारी से निपटने में मदद करेगा।
आप सभी को स्वस्थ्य एवं खुशहाल जीवन की अनंत कामनाएं।
धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

NATION WATCH -->