सिद्धार्थनगर - ​पुत्रों के लम्बी आयु के लिए माताओं ने रखा व्रत  - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Wednesday, August 21, 2019

सिद्धार्थनगर - ​पुत्रों के लम्बी आयु के लिए माताओं ने रखा व्रत 


संतोष कौशल, बिस्कोहर, सिद्धार्थनगर


बिस्कोहर । भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी के दिन पुत्रवती मातायें अपने पुत्रों की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती हैं । कहते हैं कि भगवान कृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता श्री बलराम जी के जन्मोत्सव के रूप में यह पर्व मनाया जाता हैं । इस दिन पुत्रवती स्त्रियां ही इस व्रत को करती हैं । कहते हैं इस दिन  महुए की दातुन करने का भी विधान हैं । आज के दिन स्त्रियां भूमि ( आँगन ) लीप कर और कही - कही स्त्रियां खुले मैदान मे जाकर एक कुंड बनाती है  जिसमें बेरी ,पलाश ,गूलर ,कुश प्रभूत्ति की टहनियाँ गाड़कर ललही की पूजा करती हैं । कहीं-कहीं पूजन में महुआ के साथ तिन्नी का चावल, दही और चना चढ़ाया जाता हैं । और कहीं सतनजा के साथ भुना हुआ लावा चढ़ाया जाता हैं और हल्दी से रंगा हुआ वस्त्र और कहीं-कहीं सुहाग सामग्री भी स्त्रियां चढ़ाती हैं । यह परम्परा वर्षों से चला आ रहा हैं लोग इसे श्रध्दा  पूर्वक मनाते चले आ रहें हैं । बुधवार को भी यह पर्व बिस्कोहर क्षेत्र मे धूमधाम से मनाया गया सुबह 7 बजे पुत्रवती  माताएं अपने पुत्रों के दीर्घायु के लिए पूजन मे लगी देखी गई ।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->