पाकिस्‍तानी🇵🇰 बॉलर पर लगा लड़कियों🚶‍♀️ को फंसाने का आरोप* - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Saturday, July 27, 2019

पाकिस्‍तानी🇵🇰 बॉलर पर लगा लड़कियों🚶‍♀️ को फंसाने का आरोप*


पाकिस्‍तान क्रिकेट में समस्‍याएं खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही हैं। बल्‍लेबाज इमाम उल हक के बाद अब युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पर लड़कियों से फ्लर्ट करने का आरोप लगा है। उन पर शुक्रवार रात को एक टि्वटर यूजर ने आरोप लगाया। आरोप लगाने वाले यूजर ने शाहीन की प्राइवेट चैट का एक स्‍क्रीनशॉट पोस्‍ट किया। बता दें कि पिछले दिनों इमाम पर भी इसी तरह का आरोप लगा था। उन पर एक साथ 8 लड़कियों के साथ फ्लर्ट करने का आरोप था।

शाहीन पर आरोप लगाने वाली फरीहा नाम की यूजर ने लिखा, 'शाहीन अफरीदी अगला बड़ा नाम है। ये लोग हमेशा मैदान पर अच्‍छा खेल क्‍यों नहीं दिखा पाते हैं। वे हमेशा लड़कियों से फ्लर्ट करते रहते हैं। वे अपनी शोहरत और ताकत का इस्‍तेमाल लड़कियों को फंसाने में करते हैं और फिर उनके शरीर से खेलते हैं।

जल्‍द ही और जानकारी अपलोड की जाएगी।' हालांकि कुछ देर बाद यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया लेकिन तब त‍क इसका स्‍क्रीनशॉट वायरल हो गया। हालांकि न्‍यूज18 हिंदी इन आरोपों की सत्‍यता की पुष्टि नहीं करता है।

शाहीन ने हाल ही में समाप्‍त हुए वर्ल्‍ड कप 2019 में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्‍होंने 5 मैच में 16 विकेट लिए थे। वहीं उनके नाम 3 टेस्‍ट में 12 और 19 वनडे में 40 विकेट दर्ज हैं। वे अंडर-19 वर्ल्‍ड कप से चर्चाओं में आए थे। इसके बाद उन्‍होंने तेजी से नाम कमाया और नेशनल सीनियर टीम में जगह बनाई।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->