सिद्धार्थनगर-मतदाता जागरूकता के लिए नव युवाओं ने निकाली रैली - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Sunday, May 5, 2019

सिद्धार्थनगर-मतदाता जागरूकता के लिए नव युवाओं ने निकाली रैली


(संतोष कौशल, सिद्धार्थनगर)

बिस्कोहर । बारह मई को होने वाले मतदान में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए रविवार को सदभावना सेवा समिति जनपद ईकाई के नेतुत्य मे भारत इंस्टीच्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नॉलॉजी बिस्कोहर एवं श्रीपारस नाथ शिक्षण संस्थान दोपेडौवा चौराहा के नव युवाओं ने रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया।इस दौरान क्षेत्र के बीएलओ भी मौजूद रहें ।
रैली सुबह आठ बजे सीएल इंटर कालेज के पास से शुरू होकर मेन मार्केट , चौक रोड , उत्तर यादवडीह , बस स्टाप होते हुए इंटर कालेज के पीछे प्रांगण मे पहुँचकर भारत के नक्शे का रुप ले लिया । इस दौरान बीआईसीटी की आस्था जायसवाल ने रैली मे आये सभी नव युवा छात्र -छात्राओं को सत प्रतिशत मतदान मे भाग लेने का शपथ दिलाया और  छात्र - छात्राओं ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था मे विश्वास जताते हुए अभिभावकों और आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली ।



रैली के दौरान नव युवा छात्र और छात्राएं हाथों में पोस्टर लिए क्षेत्र के लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करते जा रहे थे। नर  हो या नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी,  सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो,  घर-घर साक्षरता लाएंगे , सबसे वोट दिलवाएंगे,  देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा,  जागो-जागो हे मतदाता, तुम भारत के भाग्य विधाता , डरने की क्या बात है , पुलिस प्रशासन साथ है आदि नारे लगाते जा रहे थे।

समिति के अध्यक्ष श्रीनारायण उपाध्याय ने कहा कि माता-पिता को जागरूक करने का एक माध्यम बच्चे भी है। मतदाता जागरूकता अभियान का एक उद्देश्य यह भी है कि बच्चों के माध्यम से उनके माता-पिता व घर के अन्य सदस्यों को अपने मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाए। बच्चे चुनाव के प्रति अपने घर व आसपास में एक सकारात्मक वातावरण तैयार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस मौके पर श्रीनारायण उपाध्याय , संतोष कौशल , आकाश मिश्रा , आनन्द मिश्रा , अनिल चौधरी , भोला कौशल , डब्लू उपाध्याय , आस्था जायसवाल , रानी मिश्रा , विजय तिवारी , आशिष चौधरी , जीशान अहमद , रजनी तिवारी , पूनम शुक्ला , राजेश चौधरी , आशुतोष गुप्ता , प्रिन्स पाण्डेय , अर्पित त्रिपाठी , अभिषेक मोदनवाल , विद्या प्रकाश गुप्ता , साहिल , पूर्वी सिंह , अमित पाण्डेय , सॄष्टि , वीरेंद्र पाण्डेय , अंकित पाठक , कृष्ण मोहन तिवारी , पिन्कू मिश्रा , कविता , सुनीता , नीलम श्रीवास्तव , ज्ञानकुमारी , छाया , सुनीता , संगीता , अभिषेक चौधरी , राम आशीश चौधरी , पिंटू गुप्ता , रवि , मनोज , जितेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद रहें ।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->