आईपीएल🏆 के पहले मैच के इस ट्रेलर🎞 ने सोशल मीडिया पर मचाई 😲धूम - NationWatch brings fast, trusted breaking news, current affairs and magazine stories from India.

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Breaking News

News Flash 09 अप्रैल 2026 | | दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर 9:43 AM असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान 8:19 AM 'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील 7:51 AM 'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस 7:02 AM पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू 6:20 AM सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे 5:25 AM केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव 4:12 AM इजरायली हमलों से लेबनान दहला, 250 की मौत 2:57 AM इजरायली हमलों में 182 की मौत, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 1:57 AM बातचीत से पहले सीजफायर प्रस्ताव की 3 शर्तों का उल्लंघन: ईरान 12:40 AM तीन राज्यों में आज होंगे विधानसभा चुनाव [Nation Watch - Magazine - RNI - Number - UPHIND-48906]

Nation Watch Magazine (PDF)


Saturday, March 16, 2019

आईपीएल🏆 के पहले मैच के इस ट्रेलर🎞 ने सोशल मीडिया पर मचाई 😲धूम


क्रिकेट की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन बांकि हैं ऐसे में इसकी तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इसका क्रेज जमकर देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट 23 मार्च को आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के साथ शुरू होगा और फाइनल 12 मई को खेला जाएगा।

धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स पिछली बार की चैंपियन है जबकि विराट कोहली वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने पहले आईपीएल खिताब का अभी तक इंतजार कर रही है। इन सबके बीच 23 मार्च को होने वाले इस मुकाबले से पहले आईपीएल ने धोनी और कोहली पर फिल्माया गया एक शानदार ट्रेलर जारी किया है। यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। 14 मार्च को यूट्यूब पर जारी किए गए इस ट्रेलर को अभी तक लगभग 58 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि दोनों टीमों (सीएसके और आरसीबी) के प्रशंसक बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड स्कोर भी ‘धोनी … धोनी … धोनी और कोहली … कोहली … कोहली …' के नारे लगा रहा है। इसका ट्रेलर यू ट्यूब ही नहीं बल्कि ट्विटर पर भी जारी किया गया है और साथ में कैप्शन दिया गया है , 'धोनी, धोनी और कोहली कोहली? आईपीएल के इस पहले शानदार मुकाबले के लिए अब और ज्यादा इंतजार नही कर सकते।'

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->